इंदौर के बीआरटीएस एमआर-9 चौराहा के पास शहनाई रेसिडेंसी में कन्या भोज के लिए गई सात बच्चियों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि रेसिडेंसी के फ्लैट नंबर 303 में एक महिला ने बच्चियों पर चोरी का आरोप लगाया और उनके साथ मारपीट की। परिजनों ने बच्चियों के कपड़े उतारकर पीटने का आरोप भी लगाया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद बच्चियों के परिवार के लोग आक्रोशित हो गए। वे बच्चियों को साथ लेकर एमआईजी थाने पहुंचे और मामले में शिकायत करने की बात कही। इस दौरान परिजन ने हंगामा करते हुए महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बताया जाता है कि सातों बच्चियां कन्या भोज के लिए शहनाई रेसिडेंसी के फ्लैट नंबर 303 में गई थीं। इसी दौरान महिला ने उन पर चोरी का आरोप लगाया। परिजन का आरोप है कि महिला ने बच्चियों के साथ मारपीट की और उनके कपड़े उतारकर भी पीटा। घटना के बाद से बच्चियों के परिजन नाराज हैं। वे मामले में कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

