जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर के बयान पर अररिया के सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति की पहचान पर सवाल उठाने से पहले उसके जनसेवा के कार्यों, जनता से जुड़ाव और क्षेत्र के प्रति समर्पण को समझना चाहिए। बिना पूरी जानकारी के किसी पर टिप्पणी करना उचित नहीं है। सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने स्पष्ट शब्दों में कहा, “जो मुझे नहीं जानते, उनके लिए बेहतर होगा कि वे मेरे बारे में कोई बयान देने से पहले अररिया की जनता से पूछ लें। जनहित के मुद्दों पर ध्यान देने की जरूरत ”मेरी पहचान किसी के प्रमाणपत्र की मोहताज नहीं है। मेरी पहचान जनता के साथ मेरा जुड़ाव, उनका विश्वास और उनके सुख-दुख में मेरी सहभागिता है।” उन्होंने कहा कि उनके लिए राजनीति व्यापार नहीं, बल्कि जनसेवा का माध्यम है। जनता के बीच रहना, उनकी समस्याओं को सुनना, समाधान के लिए प्रयास करना और क्षेत्र के विकास के लिए लगातार काम करना ही उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने राजनीति को केवल बयानबाजी तक सीमित रखने के बजाय जनहित के मुद्दों पर ध्यान देने की जरूरत बताई। जनता के बीच रहने को बताया अपनी राजनीति की पहचान सांसद ने दुर्गा पूजा का उल्लेख करते हुए कहा कि वे अररिया जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित पूजा पंडालों में पहुंचकर लोगों से मिल चुके हैं। पर्व-त्योहारों के दौरान जनता के बीच जाना, उन्हें शुभकामनाएं देना और उनकी अपेक्षाओं को समझना उनके सार्वजनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा है। उन्होंने कहा कि अररिया की जनता के साथ उनका वर्षों पुराना संबंध है और जनता के विश्वास को बनाए रखना उनकी जिम्मेदारी है। एन.के. यादव की जीत का जताया भरोसा कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव का जिक्र करते हुए प्रदीप कुमार सिंह ने एनडीए प्रत्याशी एन.के. यादव की जीत का भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि एनडीए जनहित और विकास के मुद्दों को लेकर मतदाताओं के बीच जा रहा है। कार्यकर्ता पूरी प्रतिबद्धता के साथ चुनाव प्रचार में जुटे हैं और उन्हें उम्मीद है कि प्रत्याशी को जनता का समर्थन मिलेगा। ‘जनता अपने अनुभव से करती है आकलन’ प्रशांत किशोर को नसीहत देते हुए सांसद ने कहा कि उन्हें दूसरों की पहचान पर सवाल उठाने के बजाय जनता की समस्याओं और जनहित के मुद्दों पर काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता का विश्वास सबसे महत्वपूर्ण है और कौन जनता के बीच रहता है, कौन उनकी आवाज उठाता है तथा कौन विकास के लिए काम करता है, इसका फैसला जनता अपने अनुभव से करती है। सांसद ने ‘नया अररिया’ बनाने के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि वे क्षेत्र की जनता के प्रति समर्पित हैं और अररिया के विकास के लिए निरंतर प्रयास करते रहेंगे। जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर के बयान पर अररिया के सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति की पहचान पर सवाल उठाने से पहले उसके जनसेवा के कार्यों, जनता से जुड़ाव और क्षेत्र के प्रति समर्पण को समझना चाहिए। बिना पूरी जानकारी के किसी पर टिप्पणी करना उचित नहीं है। सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने स्पष्ट शब्दों में कहा, “जो मुझे नहीं जानते, उनके लिए बेहतर होगा कि वे मेरे बारे में कोई बयान देने से पहले अररिया की जनता से पूछ लें। जनहित के मुद्दों पर ध्यान देने की जरूरत ”मेरी पहचान किसी के प्रमाणपत्र की मोहताज नहीं है। मेरी पहचान जनता के साथ मेरा जुड़ाव, उनका विश्वास और उनके सुख-दुख में मेरी सहभागिता है।” उन्होंने कहा कि उनके लिए राजनीति व्यापार नहीं, बल्कि जनसेवा का माध्यम है। जनता के बीच रहना, उनकी समस्याओं को सुनना, समाधान के लिए प्रयास करना और क्षेत्र के विकास के लिए लगातार काम करना ही उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने राजनीति को केवल बयानबाजी तक सीमित रखने के बजाय जनहित के मुद्दों पर ध्यान देने की जरूरत बताई। जनता के बीच रहने को बताया अपनी राजनीति की पहचान सांसद ने दुर्गा पूजा का उल्लेख करते हुए कहा कि वे अररिया जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित पूजा पंडालों में पहुंचकर लोगों से मिल चुके हैं। पर्व-त्योहारों के दौरान जनता के बीच जाना, उन्हें शुभकामनाएं देना और उनकी अपेक्षाओं को समझना उनके सार्वजनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा है। उन्होंने कहा कि अररिया की जनता के साथ उनका वर्षों पुराना संबंध है और जनता के विश्वास को बनाए रखना उनकी जिम्मेदारी है। एन.के. यादव की जीत का जताया भरोसा कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव का जिक्र करते हुए प्रदीप कुमार सिंह ने एनडीए प्रत्याशी एन.के. यादव की जीत का भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि एनडीए जनहित और विकास के मुद्दों को लेकर मतदाताओं के बीच जा रहा है। कार्यकर्ता पूरी प्रतिबद्धता के साथ चुनाव प्रचार में जुटे हैं और उन्हें उम्मीद है कि प्रत्याशी को जनता का समर्थन मिलेगा। ‘जनता अपने अनुभव से करती है आकलन’ प्रशांत किशोर को नसीहत देते हुए सांसद ने कहा कि उन्हें दूसरों की पहचान पर सवाल उठाने के बजाय जनता की समस्याओं और जनहित के मुद्दों पर काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता का विश्वास सबसे महत्वपूर्ण है और कौन जनता के बीच रहता है, कौन उनकी आवाज उठाता है तथा कौन विकास के लिए काम करता है, इसका फैसला जनता अपने अनुभव से करती है। सांसद ने ‘नया अररिया’ बनाने के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि वे क्षेत्र की जनता के प्रति समर्पित हैं और अररिया के विकास के लिए निरंतर प्रयास करते रहेंगे।

