किशनगंज जिले में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी मो. राजा खान के पास से 51.43 ग्राम ब्राउन शुगर और एक मोबाइल फोन मिला है। इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 10 लाख रुपये है। एएनटीएफ और बहादुरगंज थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर जिले में तस्करी के खिलाफ अभियान चल रहा है। 18 अक्टूबर 2026 को सूचना मिलने पर बहादुरगंज के अली हुसैन चौक से मो. राजा खान को पकड़ा गया। मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री में शामिल था आरोपी पूछताछ में आरोपी ने मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री में शामिल होना कबूला है। पुलिस अब उसके गिरोह के अन्य सदस्यों, ब्राउन शुगर के स्रोत और सप्लाई चेन का पता लगा रही है। तस्करों की अवैध संपत्ति का भी पता लगाकर उसे जब्त किया जाएगा। बहादुरगंज थाना में कांड संख्या 671/26 दर्ज किया गया है। किशनगंज जिले में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी मो. राजा खान के पास से 51.43 ग्राम ब्राउन शुगर और एक मोबाइल फोन मिला है। इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 10 लाख रुपये है। एएनटीएफ और बहादुरगंज थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर जिले में तस्करी के खिलाफ अभियान चल रहा है। 18 अक्टूबर 2026 को सूचना मिलने पर बहादुरगंज के अली हुसैन चौक से मो. राजा खान को पकड़ा गया। मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री में शामिल था आरोपी पूछताछ में आरोपी ने मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री में शामिल होना कबूला है। पुलिस अब उसके गिरोह के अन्य सदस्यों, ब्राउन शुगर के स्रोत और सप्लाई चेन का पता लगा रही है। तस्करों की अवैध संपत्ति का भी पता लगाकर उसे जब्त किया जाएगा। बहादुरगंज थाना में कांड संख्या 671/26 दर्ज किया गया है।

