खैरा-सोनो मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर:दो युवक गंभीर रूप से घायल, एक की हालत नाजुक

खैरा-सोनो मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर:दो युवक गंभीर रूप से घायल, एक की हालत नाजुक

जमुई। खैरा-सोनो मुख्य मार्ग पर हरदी मोह के पास मंगलवार को तेज रफ्तार दो बाइकों के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में एक बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से परिजनों ने दोनों घायलों को इलाज के लिए जमुई सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर मनीष कुमार की देखरेख में उनका इलाज किया जा रहा है। घायलों में एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों की पहचान शहर के भछियार मोहल्ला निवासी प्रमोद ठठेरा के पुत्र धीरज कुमार और लेटो ठठेरा के पुत्र रवि कुमार के रूप में हुई है। रवि कुमार ने बताया की मंगलवार को बाइक पर सवार होकर खैरा मेला घूमने गए थे। मेला घूमने के बाद वे खैरा से झाझा की ओर जा रहे थे। बाइक की रफ्तार काफी तेज थी। इसी दौरान हरदी मोह के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि एक बाइक पर सवार धीरज कुमार और रवि कुमार सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास मौजूद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों की मदद में जुट गए। इसके बाद परिजनों की सहायता से दोनों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया। घटना के बाद घायलों के परिजन अस्पताल में मौजूद रहे। फिलहाल दोनों युवकों का इलाज जारी है और एक की स्थिति गंभीर बनी हुई है। दुर्घटना के कारणों और दूसरी बाइक पर सवार लोगों के संबंध में विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। जमुई। खैरा-सोनो मुख्य मार्ग पर हरदी मोह के पास मंगलवार को तेज रफ्तार दो बाइकों के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में एक बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से परिजनों ने दोनों घायलों को इलाज के लिए जमुई सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर मनीष कुमार की देखरेख में उनका इलाज किया जा रहा है। घायलों में एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों की पहचान शहर के भछियार मोहल्ला निवासी प्रमोद ठठेरा के पुत्र धीरज कुमार और लेटो ठठेरा के पुत्र रवि कुमार के रूप में हुई है। रवि कुमार ने बताया की मंगलवार को बाइक पर सवार होकर खैरा मेला घूमने गए थे। मेला घूमने के बाद वे खैरा से झाझा की ओर जा रहे थे। बाइक की रफ्तार काफी तेज थी। इसी दौरान हरदी मोह के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि एक बाइक पर सवार धीरज कुमार और रवि कुमार सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास मौजूद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों की मदद में जुट गए। इसके बाद परिजनों की सहायता से दोनों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया। घटना के बाद घायलों के परिजन अस्पताल में मौजूद रहे। फिलहाल दोनों युवकों का इलाज जारी है और एक की स्थिति गंभीर बनी हुई है। दुर्घटना के कारणों और दूसरी बाइक पर सवार लोगों के संबंध में विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *