महराजगंज के बसंतपुर राजा गांव में 12 साल के एक बच्चे की मौत हो गई। शिवम कुमार नाम का यह बच्चा अपने घर की छत पर फंदे से लटका मिला। परिजनों को इसकी जानकारी मिलते ही घर में हड़कंप मच गया। वे तुरंत शिवम को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टर सुजीत कुमार विश्वास ने जांच के बाद उसे मृत बता दिया। बालक की मौत से परिवार सदमे में है। थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर पुलिस कार्रवाई करेगी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल, शिवम की मौत की वजह अभी पता नहीं चल पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

