मिर्जापुर में बजरंग दल ने किया शस्त्र पूजन:दिवाकर बोले- यह मूल्यों की रक्षा का प्रतीक, संगठन को मजबूत करने पर दिया जोर

मिर्जापुर में बजरंग दल ने किया शस्त्र पूजन:दिवाकर बोले- यह मूल्यों की रक्षा का प्रतीक, संगठन को मजबूत करने पर दिया जोर

मिर्जापुर में विजयदशमी के अवसर पर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के दक्षिण फाटक स्थित कार्यालय में बजरंग दल की ओर से शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। विभाग संयोजक प्रवीण के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में धर्म, न्याय और समाज की रक्षा का संकल्प लिया गया। विश्व हिंदू परिषद पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्र सत्संग प्रमुख दिवाकर ने कहा कि विजयदशमी पर शस्त्र पूजन बुराई पर अच्छाई की जीत, शक्ति, आत्मरक्षा और धर्म की रक्षा का प्रतीक है। शस्त्रों को केवल हिंसा का साधन नहीं, बल्कि अधर्म और अन्याय के विरुद्ध संघर्ष के प्रतीक के रूप में देखा जाता है। यह परंपरा व्यक्ति में आत्मबल, पराक्रम और आत्मविश्वास बढ़ाने की प्रेरणा देती है। आजीविका के साधनों के सम्मान पर भी दिया जोर दिवाकर ने कहा कि शस्त्र पूजन का महत्व तलवार और बंदूक तक सीमित नहीं है। व्यक्ति जिन साधनों से आजीविका अर्जित करता है, उनका सम्मान भी इसी परंपरा का हिस्सा है। किसानों के कृषि उपकरण, वाहन चालकों के वाहन, कारखानों की मशीनें और कार्यालयों में उपयोग होने वाले कंप्यूटर व कलम भी सम्मान के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि शक्ति का उपयोग किसी को भयभीत करने के लिए नहीं, बल्कि परिवार, समाज और देश की सुरक्षा तथा न्याय की स्थापना के लिए होना चाहिए। उन्होंने भगवान श्रीराम, मां दुर्गा और पांडवों से जुड़ी शस्त्र पूजन की परंपराओं का उल्लेख करते हुए कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने और देशविरोधी गतिविधियों के विरुद्ध एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। हरिशंकर ने की अध्यक्षता, कई पदाधिकारी रहे मौजूद कार्यक्रम की अध्यक्षता विहिप जिलाध्यक्ष हरिशंकर ने की, जबकि संचालन बजरंग दल के विभाग संयोजक प्रवीण ने किया। इस अवसर पर प्रांत सत्संग प्रमुख महेश तिवारी, जिला विमर्श प्रमुख अशोक दुबे, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल, नगर मंत्री बृजेश गुप्ता, अशोक सिंह, पवन उमर, कोमल अग्रहरि, कार्यालय प्रमुख विजय, दिनेश दुबे, ओमप्रकाश सेठ, भाजपा नगर मंत्री राहुल जैन, पवन शर्मा, किशन चौरसिया, आलोक मौर्य, शुभ गुप्ता, द्वारिका प्रसाद, प्रीतम केशरवानी, आशुतोष हैहैयवंशी, रणधीर साहू, निर्मल दुबे और किशन केशरी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *