रेलवे रामा नाटक क्लब की 13वीं नाइट में गूंजा जय श्रीराम का जयघोष

रेलवे रामा नाटक क्लब की 13वीं नाइट में गूंजा जय श्रीराम का जयघोष

फिरोजपुर | बस्ती टैंकां वाली में रेलवे रामा नाटक क्लब की ओर से आयोजित रामलीला की 13वीं नाइट में रामायण के महत्वपूर्ण प्रसंगों का मंचन किया गया। पंजाब एग्रो के चेयरमैन शमिंदर सिंह खिंडना ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उन्होंने लोगों को भगवान श्रीराम के आदर्श अपनाने के लिए प्रेरित किया।
मंचन में हनुमान जी द्वारा लंका दहन के बाद माता सीता की चूड़ामणि श्रीराम को सौंपने और उनके सुरक्षित होने की सूचना देने का प्रसंग दिखाया गया। विभीषण ने रावण को माता सीता को लौटाने की सलाह दी, लेकिन रावण ने उन्हें दरबार से निकाल दिया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *