दूध-मावा में चूना मिलाने की आशंका, डेयरी में मिलीं 168 डिब्बियां

दूध-मावा में चूना मिलाने की आशंका, डेयरी में मिलीं 168 डिब्बियां

खाद्य पदार्थों में मिलावट की आशंका के बीच रविवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मौ में तरौली रोड स्थित कृष्णा डेयरी पर छापा मारा। यहां चूने की 168 डिब्बियां और 110 लीटर रिफाइंड पामोलीन ऑयल मिला। टीम ने दूध, मावा, घी, रिफाइंड पामोलीन और चूने के नमूने लिए। कार्रवाई में 100 किलो मावा, 110 लीटर पामोलीन, 193 लीटर घी और चूने की 168 डिब्बियां जब्त की गईं। इनकी कीमत करीब 1 लाख 82 हजार रुपए बताई गई है। साथ ही डेयरी का फूड लाइसेंस सस्पेंड कर दिया गया। गोहद एसडीएम विकास कैमोर के साथ खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम रविवार को डेयरी पहुंची। खाद्य सुरक्षा अधिकारी किरण सेंगर ने बताया कि दुग्ध उत्पादों में पामोलीन और चूने की मिलावट की आशंका के चलते नमूने लिए गए हैं। टीम ने जब्त सामग्री का सुपुर्दगीनामा तैयार कर उसे डेयरी संचालक कृष्णा यादव के सुपुर्द किया। नमूनों की जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। चूने के इस्तेमाल करने से दूध खराब नहीं होता खाद्य सुरक्षा अधिकारी किरण सेंगर के अनुसार, चूने का इस्तेमाल दूध को खराब होने से बचाने और सफाई के लिए किया जाता है। चूने में कैल्शियम हाइड्रॉक्साइड या कैल्शियम ऑक्साइड जैसे रासायनिक यौगिक हो सकते हैं। यदि दूध या मावा में इसकी मिलावट की जाती है, तो यह सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकती है। इसी आशंका पर चूने के नमूने भी लिए हैं। नमूनों की जांच रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *