कासगंज में संघ के स्थापना दिवस पर पथ संचलन:शस्त्र पूजन के बाद स्वयंसेवकों ने कदमताल की, पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया

कासगंज में संघ के स्थापना दिवस पर पथ संचलन:शस्त्र पूजन के बाद स्वयंसेवकों ने कदमताल की, पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया

कासगंज में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस पर मंगलवार सुबह 10 बजे स्वयंसेवकों ने शहर में पथ संचलन निकाला। कार्यक्रम की शुरुआत प्रभु पार्क मैदान में शस्त्र पूजन के साथ हुई। संघ के पदाधिकारियों और स्वयंसेवकों ने विधि-विधान से शस्त्रों का पूजन किया और राष्ट्र व समाज के प्रति समर्पण का संकल्प लिया। शस्त्र पूजन के बाद प्रभु पार्क मैदान से पथ संचलन शुरू हुआ। स्वयंसेवक मालगोदाम रोड, रेलवे रोड, गांधी मूर्ति, सोरों गेट, सत्तार बैंड वाली गली, बिलराम गेट, ठंडी सड़क और लक्ष्मीगंज होते हुए वापस प्रभु पार्क पहुंचे। निर्धारित मार्ग पर स्वयंसेवकों ने अनुशासित कदमताल करते हुए संचलन पूरा किया। जगह-जगह पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत पथ संचलन के दौरान शहर में कई स्थानों पर लोगों ने स्वयंसेवकों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। कई जगह भारत माता के जयकारों से माहौल गूंज उठा। स्वयंसेवकों ने अनुशासन और एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए संगठन की शक्ति का संदेश दिया। संगठित होकर राष्ट्र और समाज के हित में काम करने की अपील कार्यक्रम के दौरान हिंदू समाज से संगठित होकर राष्ट्र और समाज के हित में कार्य करने की अपील की गई। संघ पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन और अनुशासन के माध्यम से समाज को मजबूत बनाया जा सकता है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वयंसेवक और संघ पदाधिकारी मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *