मेडिकल संचालक का मोबाइल हैक दो खातों से 14.63 लाख रु. निकाले

मेडिकल संचालक का मोबाइल हैक दो खातों से 14.63 लाख रु. निकाले

भास्कर संवाददाता | भिंड साइबर ठग ने दबोह के मेडिकल संचालक रविंद्र चावला का मोबाइल हैक कर दो बैंक खातों से 14.63 लाख रुपए अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए। ठगी की शुरुआत 3 अक्टूबर को भेजी गई एक लिंक पर क्लिक करने के बाद हुई। हैरानी की बात यह रही कि पहले खाते से लाखों रुपए निकलने के बावजूद व्यापारी को तीन दिन तक इसकी जानकारी नहीं हुई। 6 अक्टूबर को दूसरे खाते से रुपए ट्रांसफर होने का मैसेज मिला, तब ठगी का पता चला। व्यापारी ने तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत की। इसके बाद खातों पर रोक लगने से बाकी रकम सुरक्षित बच गई। दबोह पुलिस के अनुसार, रविंद्र चावला के मोबाइल पर साइबर ठग ने एक लिंक भेजी थी। इस पर क्लिक करने के बाद 3 अक्टूबर को उनका मोबाइल हैक हो गया। इसके बाद 3 से 5 अक्टूबर के बीच उनके यूको बैंक के एक खाते से 12 लाख 47 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए गए। व्यापारी को इसकी जानकारी नहीं हुई। इसके बाद 6 अक्टूबर को दूसरे बैंक खाते से 2 लाख 16 हजार रुपए भी निकाल लिए गए। इस बार ट्रांजेक्शन का मैसेज मिलने पर उन्हें ठगी का पता चला।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *