टेलरिंग प्रशिक्षण शिविर का समापन

टेलरिंग प्रशिक्षण शिविर का समापन

भिंड| ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के माध्यम से मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के निर्देशन में संचालित 31 दिवसीय टेलरिंग प्रशिक्षण आरसेटी कैंप का समापन हुआ। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में 20 प्रतिभागियों ने भाग लिया। समापन अवसर पर संस्थान निदेशक संजीव श्रीवास्तव ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम युवाओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और स्वरोजगार की भावना विकसित करने के साथ राष्ट्र निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसी क्रम में असेसर रमन भदौरिया ने प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *