नवरात्र-दशहरे पर मुस्लिम तांत्रिकों की दुर्गा साधना:रिपोर्टर से बोला-डायन का साया है, दूसरे की कोख में बच्चे को मारकर पत्नी की गोद भर दूंगा

नवरात्र-दशहरे पर मुस्लिम तांत्रिकों की दुर्गा साधना:रिपोर्टर से बोला-डायन का साया है, दूसरे की कोख में बच्चे को मारकर पत्नी की गोद भर दूंगा

‘आज नवरात्र की नवमी है। आपके घर में ही आपकी बड़ी मम्मी डायन है जो आपके बच्चे की बलि देते रही है। आज की रात आपकी बारी है। वह मंत्र को सिद्ध कर रही है, देर किया तो आज नवमी की रात आपकी भी मौत हो जाएगी। आप जल्दी से पैसे भेज दीजिए, मैं डायन के मंत्र को कमजोर कर आपको बचा लूंगा और डायन की बहू के पेट में जो बच्चा पल रहा है, उसके पेट में ही बलि देकर आपकी पत्नी के पेट में डाल दूंगा। मैं मुसलमानी विधि से काम करूंगा तो डायन पकड़ भी नहीं पाएगी।’ मेडिकल साइंस को भी चुनौती देने वाला यह दावा मजार पर बैठकर झाड़-फूंक करने वाले बाबा कर रहे हैं। खासकर नवरात्र में मुस्लिम बाबा तंत्र-मंत्र और डायन का भय दिखाकर ठग रहे हैं। ऐसे दावों से इन बाबाओं के दरबार में पढ़े-लिखे लोगों की भी लाइन लग रही है। भास्कर इन्वेस्टिगेशन टीम को इनपुट मिला कि नवरात्र में मजार पर बैठने वाले बाबा एक्टिव हैं। इनके टारगेट पर कम पढ़ी लिखी हिंदू महिलाएं रहती हैं। पड़ताल में पटना के फुलवारी, मनेर, पटना सिटी, सहित कई इलाके में ऐसे फर्जी तांत्रिक बाबाओं के जाल का पता चला जो लोगों को नवरात्रि में डायन का भय दिखाकर ठग रहे हैं। पढ़िए पूरी इन्वेस्टिगेशन रिपोर्ट… इन्वेस्टिगेशन के दौरान एक-एक कड़ी को जोड़ते हुए हमें पटना के फुलवारी में खोजा इमली की मजार पर बैठने वाले तांत्रिक ताहिर की जानकारी मिली। यहां खोजा बीबी की मजार है। नि:संतान बनकर रिपोर्टर मजार पर पहुंचा। वहां रिपोर्टर की मुलाकात तांत्रिक बाबा ताहिर के साले सोनू से हुई। रिपोर्टर- ताहिर बाबा से मिलना है।
सोनू- जीजा नमाज पढ़ने गए हैं। अपनी परेशानी बताइए। रिपोर्टर- मेरे बच्चे की जन्म होते ही मौत हो जा रही है। ऐसा दो बार हो चुका है। अब पत्नी के पेट में ही बच्चे की मौत हो जाती है।
सोनू- आपके घर में ही कोई बहुत बड़ी डायन है। वही आपको परेशान कर रही है। वह बहुत पावरफुल है। एक बार बाबा से दिखा लीजिए गारंटी से आपका काम हो जाएगा। रिपोर्टर- हम हिंदू हैं, पूजा-पाठ भी हिंदू विधि से करते हैं।
सोनू- इस मजार पर सबसे अधिक हिंदू ही आते हैं। आप बहुत बढ़िया समय पर आए हैं। नवरात्रि में यहां सबसे अधिक भीड़ होती है। सोनू ने अपने जीजा ताहिर को फोन किया और रिपोर्टर की बात कराई। ताहिर ने नमाज पढ़कर पहुंचने की बात कही। रिपोर्टर 4 घंटे तक वहीं उसका इंतजार करता रहा। 4 घंटे बाद तांत्रिक ताहिर पहुंचा। 4 घंटे में करीब 50 से अधिक लोग पहुंचे जिसमें 90 फीसदी हिंदू ही थे। ताहिर के पहुंचने के बाद भी उससे मिलने के लिए करीब 2 घंटे के इंतजार के बाद रिपोर्टर की बारी आई। इस दौरान वह दूसरे लोगों को देख रहा था। ताहिर- बताइए क्या समस्या है? रिपोर्टर- मेरे बच्चे की जन्म होते ही मौत हो जाती है। ऐसा दो बार हो चुका है। अब पेट में ही बच्चा खराब हो जाता है। तांत्रिक ताहिर इतना सुनने के बाद आंखे बंद कर कुछ पढ़ने लगा। मजार के सामने खड़ा होकर करीब 5 मिनट तक कुछ पढ़ता रहा। उसके बाद बोला- आपके घर में ही डायन है। रिपोर्टर- बात नहीं समझे, क्या कहना चाहते हैं? ताहिर- आपके घर में आपकी बड़ी मम्मी बहुत बड़ी डायन है। उसने ही आपके ऊपर टोना किया है। रिपोर्टर- हमने उसके लिए पहले से जंतर पहन रखा है। ताहिर- आपका जंतर कमजोर है जो डायन का टोना बर्दाश्त नहीं कर पा रहा है। उसके मंत्र में ज्यादा ताकत है। इसलिए वह आपके ऊपर ज्यादा हावी हो रही है और आपको परेशान कर रही है। रिपोर्टर- इसका क्या उपाय है। ताहिर- उस डायन की पावर को जड़ से खत्म करना होगा। ताहिर अपनी कुर्सी से उठा और मजार से करीब 50 से ज्यादा लौंग उठाई और कुछ पढ़कर रिपोर्टर को खिला दी। रिपोर्टर ने कहा कि इतनी लौंग पेट में जलन करेगी। ताहिर ने कहा कि आपके ऊपर डायन का ज्यादा प्रभाव है। इसलिए इतनी लौंग खानी होगी। इसके बाद तांत्रिक करीब 10 मिनट तक फिर कुछ पढ़ा। ताहिर- मेरी जांच में मौत का खेल नजर आ रहा है। रिपोर्टर- मतलब? ताहिर- आपके घर में जो डायन है, वह आपके साथ मौत का खेल खेल रही है। वही आपके बच्चे को बार-बार मार रही है। वह अपने देवता को आपके बच्चे की बलि देती है। रिपोर्टर-वो कैसे ये काम कर रही है? ताहिर- वो आपकी पत्नी के पेट में ही आपके बच्चे को मार देती है। उसके पास बहुत ज्यादा ताकत है। इसके लिए मुझे आपके घर जाना पड़ेगा। रिपोर्टर-आगे आप जैसा कहिए वैसा करेंगे। ताहिर- आप अपने पूरे परिवार की फोटो मुझे दे दीजिए। साथ ही अपना नाम, जाति और घर बता दीजिए। मैं अपने से बड़े बाबा जो मेरे गुरू हैं, उनसे आपकी समस्या को दिखाऊंगा फिर आपका जड़ से काम हो जाएगा। उस डायन को हमेशा के लिए खत्म कर दूंगा। रिपोर्टर- काम गारंटी के साथ हो जाएगा न? ताहिर- मेरे काम करने के बाद किसी की पावर नहीं है कि आपके बच्चे को मार दे। यह माता जी की मजार है। यहां नवरात्रि में किया गया काम सबसे ज्यादा असर करता है। इसके बाद रिपोर्टर ने ताहिर को पूरे परिवार की डमी फोटो दी। ताहिर ने नवरात्रि की नवमी के दिन रिपोर्टर को फोन किया और अपने गुरू शौकत से बात कराई। शौकत- आपके पूरे परिवार की फोटो, नाम-पता और जाति की मैंने जांच की है। रिपोर्टर- उसमें क्या मिला है? शौकत- मैंने पता कर लिया है, आपके घर में ही डायन है। आपकी बड़ी मम्मी डायन है। वही आपको परेशान कर रही है और आपके बच्चे को मार रही है। रिपोर्टर- वह ऐसा क्यों करेगी? शौकत- आपको लगता है न कि वह ऐसा क्यों करेगी, लेकिन जांच में ऊपर से बताया गया है कि वह आप लोगों से जलती है। रिपोर्टर- और क्या-क्या जानकारी मिली है मेरे बारे में? शौकत- ऊपर से जानकारी मिली है कि आपकी बड़ी मम्मी आज नवमी के दिन आपके ऊपर बहुत बड़ा टोना करने वाली है। आपकी और आपकी पत्नी दोनों को जान का खतरा है, वह आज आपने देवता की पूजा करने वाली है और तंत्र-मंत्र से आप दोनों की ही बलि देने की तैयारी में है। रिपोर्टर- इससे बचने के लिए क्या करना होगा? शौकत- इसके लिए आज ही उस डायन से भी बड़ी तांत्रिक पूजा करनी होगी। तभी उसको रोक पाएंगे। रिपोर्टर- मुझे क्या करना होगा? शौकत- आपका काम रिस्क वाला है। उस डायन की शक्ति को माता की मजार पर लाकर बैठाना होगा। उसके सामान पर करीब 1 लाख रुपए का खर्च होगा। रिपोर्टर- यह बहुत ज्यादा है, हम कैसे कर पाएंगे? शौकत- अगर आपको अपनी जान बचानी है तो पैसे भेज दीजिए। रिपोर्टर-आप और क्या-क्या करेंगे? शौकत- मुझे ऊपर वाले ने बताया है कि उस डायन की बहू के पेट में बच्चा है, उस बच्चे की उसके पेट में ही बलि देकर आपकी पत्नी के पेट में डाल देंगे। रिपोर्टर को फुलवारी के पहाड़पुर रेलवे लाइन के किनारे शहीद बाबा की मजार के बारे में इनपुट मिला। वहां तांत्रिक मोइनुद्दीन बैठते हैं। रिपोर्टर यहां भी नि:संतान बनकर बच्चा नहीं होने की समस्या लेकर पहुंचा। तांत्रिक ने समस्या सुनने के बाद कुछ देर तक कुछ पढ़ा फिर बोला। मोइनुद्दीन- समस्या आपके अपने घर में ही है। रिपोर्टर- क्या समस्या है? मोइनुद्दीन- आपके अपने ही घर के सामने एक औरत है जो आपके बच्चे को बार-बार खा जाती है। रिपोर्टर- वह कौन है? मोइनुद्दीन- वह हम लोग नहीं बताते हैं। रिपोर्टर- -वह कैसे परेशान करती है? मोइनुद्दीन- वह मंत्र से परेशान करती है। मंत्र करके आपके पीछे अपनी शक्ति छोड़ देगी। वही शक्ति आपको परेशान करती है। रिपोर्टर- मुझे इससे बचने के लिए क्या करना होगा? मोइनुद्दीन- आपको जंतर बनाकर देते हैं, यह जंतर उस औरत के घर के सामने मिट्टी में गाड़ दीजिएगा। औरत उस जंतर को जितना लांघेगी, उतनी ही बर्बाद होगी। वह पता भी नहीं लगा पाएगी कि उसे कौन बर्बाद कर रहा है। रिपोर्टर- आप ये सब कैसे करेंगे? मोइनुद्दीन- हम लोग मुसलमानी विधि से तांत्रिक शक्ति का इस्तेमाल करते हैं। डायन मुसलमानी विधि से डरती है। वह जानती है कि मुसलमानी विधि से हम बर्बाद हो जाएंगे। डायन चाहे कितनी भी बड़ी है, मेरे आगे नहीं जा सकती है। रिपोर्टर- यह कब करना होगा? मोइनुद्दीन- इसको आज ही करवा लीजिए, क्योंकि नवमी के दिन डायन अपनी शक्ति सिद्ध करती है। नवमी के पहले आपको करवाना होगा। रिपोर्टर को पटना हाईकोर्ट के पास मजार पर बैठने वाले तांत्रिक बाबा निजाम के बारे इनपुट मिला। वहां ज्यादातर हिंदू महिलाएं जाती हैं। रिपोर्टर मजार पर पहुंचा तो वहां बाबा निजाम नहीं थे, लेकिन सेवादार मोहम्मद अली मिला। मोहम्मद ने रिपोर्टर की बात निजाम से करवाई। निजाम ने करीब 1 घंटे में तक रुकने को कहा। रिपोर्टर करीब 3 घंटे तक तांत्रिक निजाम का इंतजार करता रहा। यहां भी अधिकतर हिंदू महिलाएं ही पहुंच रही थीं। रिपोर्टर ने मोहम्मद अली से बात की। पूछा, यहां कौन-कौन लोग आते हैं? मोहम्मद अली ने बताया कि यहां सबसे अधिक हिंदू लोग ही आते हैं। नवरात्रि के महीने में भीड़ ज्यादा लगती है। पढ़े लिखे लोग भी आते हैं। वकील, डॉक्टर, इंजीनियर और अधिकारी भी बाबा से दिखाने आते हैं। करीब 3 घंटे के बाद निजाम मजार पर पहुंचा। रिपोर्टर ने अपनी समस्या बताई। समस्या को सुनकर निजाम ने आंख बंद कर कुछ देर तक कुछ पढ़ा फिर बोला- निजाम- आपके बच्चे को बार-बार आपके गांव की डायन मार रही है। दशहरे में एक बार फिर से तैयारी है। रिपोर्टर- क्या तैयारी है? निजाम- आपकी वाइफ का उतारा कपड़ा उस डायन के पास है। तंत्र-मंत्र करने के लिए जो भी चाहिए वह पूरा सामान उस डायन के पास है। जैसे पैर के नीचे की मिट्टी, सिर का बाल सब कुछ उस डायन के पास है। इसलिए आप लोगों को बार-बार परेशान कर रही है। रिपोर्टर- मेरे घर का सामान वह कैसे ले गई? निजाम- किसी समय में आपके घर से उस डायन का अच्छा रिश्ता था, वह आपके घर में आकर यह सब कुछ लेकर चली गई है। आप मुझसे काम करवाइए। काम हो जाएगा। उसने लाख ओझा ने देखा होगा लेकिन पीर बाबा का पावर नहीं देखी होगी। रिपोर्टर- मुझे उसके लिए क्या करना होगा? निजाम- आप अपनी पत्नी को लेकर आइए, अभी तुरंत आपका काम कर देते हैं। इसके बाद रिपोर्टर एक शादीशुदा महिला को पत्नी बनाकर बाबा के पास ले गया। बाबा निजाम ने महिला को मजार के ऊपर हाथ रखकर बैठा दिया। करीब 20 मिनट तक आंख बंद करने के लिए कहा। महिला उसके कहे मुताबिक अपनी आंख बंद कर बैठी रही। इस दौरान बार-बार निजाम कहता रहा कि आंख के सामने कुछ दिख रहा है क्या? छोटे-छोटे बच्चे दिख रहे हैं क्या? बहुत सारे शैतान दिख रहे हैं क्या? महिला निजाम की हर बात पर हां बोलती रही। उसके बाद निजाम बोला कि आपके ऊपर के सारे शैतान जो डायन ने बैठा रखे हैं, उन्हें उसी आग में जला देता हूं। उसने कहा कि अब आपके सामने सुंदर-सुंदर बच्चे दिख रहे हैं क्या? महिला ने जवाब में हां कहा। निजाम बोला कि उसमें से जो बच्चा आपको पसंद आ रहा हो, उस बच्चे को चुन लीजिए, वह बच्चा आपके पेट में आ जाएगा। इसके बाद तांत्रिक ने रिपोर्टर से 50 हजार रुपए की डिमांड की। कहा, कुछ काम करना पड़ेगा तभी बच्चा पेट में आएगा, इसके लिए पैसे खर्च करने पड़ेंगे। रिपोर्टर ने कहा, इतने पैसे तो पास में नहीं है। इंतजाम करने की बात कहकर निकलना चाहा, तो बाबा अनहोनी का खौफ दिखाने लगा। रिपोर्टर को डराने लगा और कहने लगा कि मजार पर बैठी औरत अगर यहां से उठ गई तो बहुत बड़ा नुकसान हो जाएगा। बाद में कभी भी मां नहीं बन पाएगी। हालांकि काफी कोशिश के बाद रिपोर्टर, महिला को सुरक्षित लेकर वहां से बाहर निकले। एक्सपर्ट की राय- कम पढ़े-लिखे लोगों को टारगेट करते हैं तांत्रिकों के इस खेल को लेकर भास्कर ने एक्सपर्ट से बात की। आखिर कैसे लोग इनके झांसे में आते हैं, इस सवाल पर साइकोलॉजिस्ट बिंदा सिंह ने बताया कि तांत्रिक लोगों की माइंडसेट को पढ़ लेते हैं। ज्यादातर टाइम तांत्रिक के पास वही लोग जाते हैं जो हर तरफ अपनी कोशिश कर हार चुके होते हैं। उन्हे लगता है कि मंदिर, मजार या तांत्रिक के पास जाने से उनकी समस्या खत्म हो जाएगी। तांत्रिक इन कमजोर लोगों को अपने लूप में फंसा लेते हैं और उन्हे फंसाते ही जाते हैं। ‘आज नवरात्र की नवमी है। आपके घर में ही आपकी बड़ी मम्मी डायन है जो आपके बच्चे की बलि देते रही है। आज की रात आपकी बारी है। वह मंत्र को सिद्ध कर रही है, देर किया तो आज नवमी की रात आपकी भी मौत हो जाएगी। आप जल्दी से पैसे भेज दीजिए, मैं डायन के मंत्र को कमजोर कर आपको बचा लूंगा और डायन की बहू के पेट में जो बच्चा पल रहा है, उसके पेट में ही बलि देकर आपकी पत्नी के पेट में डाल दूंगा। मैं मुसलमानी विधि से काम करूंगा तो डायन पकड़ भी नहीं पाएगी।’ मेडिकल साइंस को भी चुनौती देने वाला यह दावा मजार पर बैठकर झाड़-फूंक करने वाले बाबा कर रहे हैं। खासकर नवरात्र में मुस्लिम बाबा तंत्र-मंत्र और डायन का भय दिखाकर ठग रहे हैं। ऐसे दावों से इन बाबाओं के दरबार में पढ़े-लिखे लोगों की भी लाइन लग रही है। भास्कर इन्वेस्टिगेशन टीम को इनपुट मिला कि नवरात्र में मजार पर बैठने वाले बाबा एक्टिव हैं। इनके टारगेट पर कम पढ़ी लिखी हिंदू महिलाएं रहती हैं। पड़ताल में पटना के फुलवारी, मनेर, पटना सिटी, सहित कई इलाके में ऐसे फर्जी तांत्रिक बाबाओं के जाल का पता चला जो लोगों को नवरात्रि में डायन का भय दिखाकर ठग रहे हैं। पढ़िए पूरी इन्वेस्टिगेशन रिपोर्ट… इन्वेस्टिगेशन के दौरान एक-एक कड़ी को जोड़ते हुए हमें पटना के फुलवारी में खोजा इमली की मजार पर बैठने वाले तांत्रिक ताहिर की जानकारी मिली। यहां खोजा बीबी की मजार है। नि:संतान बनकर रिपोर्टर मजार पर पहुंचा। वहां रिपोर्टर की मुलाकात तांत्रिक बाबा ताहिर के साले सोनू से हुई। रिपोर्टर- ताहिर बाबा से मिलना है।
सोनू- जीजा नमाज पढ़ने गए हैं। अपनी परेशानी बताइए। रिपोर्टर- मेरे बच्चे की जन्म होते ही मौत हो जा रही है। ऐसा दो बार हो चुका है। अब पत्नी के पेट में ही बच्चे की मौत हो जाती है।
सोनू- आपके घर में ही कोई बहुत बड़ी डायन है। वही आपको परेशान कर रही है। वह बहुत पावरफुल है। एक बार बाबा से दिखा लीजिए गारंटी से आपका काम हो जाएगा। रिपोर्टर- हम हिंदू हैं, पूजा-पाठ भी हिंदू विधि से करते हैं।
सोनू- इस मजार पर सबसे अधिक हिंदू ही आते हैं। आप बहुत बढ़िया समय पर आए हैं। नवरात्रि में यहां सबसे अधिक भीड़ होती है। सोनू ने अपने जीजा ताहिर को फोन किया और रिपोर्टर की बात कराई। ताहिर ने नमाज पढ़कर पहुंचने की बात कही। रिपोर्टर 4 घंटे तक वहीं उसका इंतजार करता रहा। 4 घंटे बाद तांत्रिक ताहिर पहुंचा। 4 घंटे में करीब 50 से अधिक लोग पहुंचे जिसमें 90 फीसदी हिंदू ही थे। ताहिर के पहुंचने के बाद भी उससे मिलने के लिए करीब 2 घंटे के इंतजार के बाद रिपोर्टर की बारी आई। इस दौरान वह दूसरे लोगों को देख रहा था। ताहिर- बताइए क्या समस्या है? रिपोर्टर- मेरे बच्चे की जन्म होते ही मौत हो जाती है। ऐसा दो बार हो चुका है। अब पेट में ही बच्चा खराब हो जाता है। तांत्रिक ताहिर इतना सुनने के बाद आंखे बंद कर कुछ पढ़ने लगा। मजार के सामने खड़ा होकर करीब 5 मिनट तक कुछ पढ़ता रहा। उसके बाद बोला- आपके घर में ही डायन है। रिपोर्टर- बात नहीं समझे, क्या कहना चाहते हैं? ताहिर- आपके घर में आपकी बड़ी मम्मी बहुत बड़ी डायन है। उसने ही आपके ऊपर टोना किया है। रिपोर्टर- हमने उसके लिए पहले से जंतर पहन रखा है। ताहिर- आपका जंतर कमजोर है जो डायन का टोना बर्दाश्त नहीं कर पा रहा है। उसके मंत्र में ज्यादा ताकत है। इसलिए वह आपके ऊपर ज्यादा हावी हो रही है और आपको परेशान कर रही है। रिपोर्टर- इसका क्या उपाय है। ताहिर- उस डायन की पावर को जड़ से खत्म करना होगा। ताहिर अपनी कुर्सी से उठा और मजार से करीब 50 से ज्यादा लौंग उठाई और कुछ पढ़कर रिपोर्टर को खिला दी। रिपोर्टर ने कहा कि इतनी लौंग पेट में जलन करेगी। ताहिर ने कहा कि आपके ऊपर डायन का ज्यादा प्रभाव है। इसलिए इतनी लौंग खानी होगी। इसके बाद तांत्रिक करीब 10 मिनट तक फिर कुछ पढ़ा। ताहिर- मेरी जांच में मौत का खेल नजर आ रहा है। रिपोर्टर- मतलब? ताहिर- आपके घर में जो डायन है, वह आपके साथ मौत का खेल खेल रही है। वही आपके बच्चे को बार-बार मार रही है। वह अपने देवता को आपके बच्चे की बलि देती है। रिपोर्टर-वो कैसे ये काम कर रही है? ताहिर- वो आपकी पत्नी के पेट में ही आपके बच्चे को मार देती है। उसके पास बहुत ज्यादा ताकत है। इसके लिए मुझे आपके घर जाना पड़ेगा। रिपोर्टर-आगे आप जैसा कहिए वैसा करेंगे। ताहिर- आप अपने पूरे परिवार की फोटो मुझे दे दीजिए। साथ ही अपना नाम, जाति और घर बता दीजिए। मैं अपने से बड़े बाबा जो मेरे गुरू हैं, उनसे आपकी समस्या को दिखाऊंगा फिर आपका जड़ से काम हो जाएगा। उस डायन को हमेशा के लिए खत्म कर दूंगा। रिपोर्टर- काम गारंटी के साथ हो जाएगा न? ताहिर- मेरे काम करने के बाद किसी की पावर नहीं है कि आपके बच्चे को मार दे। यह माता जी की मजार है। यहां नवरात्रि में किया गया काम सबसे ज्यादा असर करता है। इसके बाद रिपोर्टर ने ताहिर को पूरे परिवार की डमी फोटो दी। ताहिर ने नवरात्रि की नवमी के दिन रिपोर्टर को फोन किया और अपने गुरू शौकत से बात कराई। शौकत- आपके पूरे परिवार की फोटो, नाम-पता और जाति की मैंने जांच की है। रिपोर्टर- उसमें क्या मिला है? शौकत- मैंने पता कर लिया है, आपके घर में ही डायन है। आपकी बड़ी मम्मी डायन है। वही आपको परेशान कर रही है और आपके बच्चे को मार रही है। रिपोर्टर- वह ऐसा क्यों करेगी? शौकत- आपको लगता है न कि वह ऐसा क्यों करेगी, लेकिन जांच में ऊपर से बताया गया है कि वह आप लोगों से जलती है। रिपोर्टर- और क्या-क्या जानकारी मिली है मेरे बारे में? शौकत- ऊपर से जानकारी मिली है कि आपकी बड़ी मम्मी आज नवमी के दिन आपके ऊपर बहुत बड़ा टोना करने वाली है। आपकी और आपकी पत्नी दोनों को जान का खतरा है, वह आज आपने देवता की पूजा करने वाली है और तंत्र-मंत्र से आप दोनों की ही बलि देने की तैयारी में है। रिपोर्टर- इससे बचने के लिए क्या करना होगा? शौकत- इसके लिए आज ही उस डायन से भी बड़ी तांत्रिक पूजा करनी होगी। तभी उसको रोक पाएंगे। रिपोर्टर- मुझे क्या करना होगा? शौकत- आपका काम रिस्क वाला है। उस डायन की शक्ति को माता की मजार पर लाकर बैठाना होगा। उसके सामान पर करीब 1 लाख रुपए का खर्च होगा। रिपोर्टर- यह बहुत ज्यादा है, हम कैसे कर पाएंगे? शौकत- अगर आपको अपनी जान बचानी है तो पैसे भेज दीजिए। रिपोर्टर-आप और क्या-क्या करेंगे? शौकत- मुझे ऊपर वाले ने बताया है कि उस डायन की बहू के पेट में बच्चा है, उस बच्चे की उसके पेट में ही बलि देकर आपकी पत्नी के पेट में डाल देंगे। रिपोर्टर को फुलवारी के पहाड़पुर रेलवे लाइन के किनारे शहीद बाबा की मजार के बारे में इनपुट मिला। वहां तांत्रिक मोइनुद्दीन बैठते हैं। रिपोर्टर यहां भी नि:संतान बनकर बच्चा नहीं होने की समस्या लेकर पहुंचा। तांत्रिक ने समस्या सुनने के बाद कुछ देर तक कुछ पढ़ा फिर बोला। मोइनुद्दीन- समस्या आपके अपने घर में ही है। रिपोर्टर- क्या समस्या है? मोइनुद्दीन- आपके अपने ही घर के सामने एक औरत है जो आपके बच्चे को बार-बार खा जाती है। रिपोर्टर- वह कौन है? मोइनुद्दीन- वह हम लोग नहीं बताते हैं। रिपोर्टर- -वह कैसे परेशान करती है? मोइनुद्दीन- वह मंत्र से परेशान करती है। मंत्र करके आपके पीछे अपनी शक्ति छोड़ देगी। वही शक्ति आपको परेशान करती है। रिपोर्टर- मुझे इससे बचने के लिए क्या करना होगा? मोइनुद्दीन- आपको जंतर बनाकर देते हैं, यह जंतर उस औरत के घर के सामने मिट्टी में गाड़ दीजिएगा। औरत उस जंतर को जितना लांघेगी, उतनी ही बर्बाद होगी। वह पता भी नहीं लगा पाएगी कि उसे कौन बर्बाद कर रहा है। रिपोर्टर- आप ये सब कैसे करेंगे? मोइनुद्दीन- हम लोग मुसलमानी विधि से तांत्रिक शक्ति का इस्तेमाल करते हैं। डायन मुसलमानी विधि से डरती है। वह जानती है कि मुसलमानी विधि से हम बर्बाद हो जाएंगे। डायन चाहे कितनी भी बड़ी है, मेरे आगे नहीं जा सकती है। रिपोर्टर- यह कब करना होगा? मोइनुद्दीन- इसको आज ही करवा लीजिए, क्योंकि नवमी के दिन डायन अपनी शक्ति सिद्ध करती है। नवमी के पहले आपको करवाना होगा। रिपोर्टर को पटना हाईकोर्ट के पास मजार पर बैठने वाले तांत्रिक बाबा निजाम के बारे इनपुट मिला। वहां ज्यादातर हिंदू महिलाएं जाती हैं। रिपोर्टर मजार पर पहुंचा तो वहां बाबा निजाम नहीं थे, लेकिन सेवादार मोहम्मद अली मिला। मोहम्मद ने रिपोर्टर की बात निजाम से करवाई। निजाम ने करीब 1 घंटे में तक रुकने को कहा। रिपोर्टर करीब 3 घंटे तक तांत्रिक निजाम का इंतजार करता रहा। यहां भी अधिकतर हिंदू महिलाएं ही पहुंच रही थीं। रिपोर्टर ने मोहम्मद अली से बात की। पूछा, यहां कौन-कौन लोग आते हैं? मोहम्मद अली ने बताया कि यहां सबसे अधिक हिंदू लोग ही आते हैं। नवरात्रि के महीने में भीड़ ज्यादा लगती है। पढ़े लिखे लोग भी आते हैं। वकील, डॉक्टर, इंजीनियर और अधिकारी भी बाबा से दिखाने आते हैं। करीब 3 घंटे के बाद निजाम मजार पर पहुंचा। रिपोर्टर ने अपनी समस्या बताई। समस्या को सुनकर निजाम ने आंख बंद कर कुछ देर तक कुछ पढ़ा फिर बोला- निजाम- आपके बच्चे को बार-बार आपके गांव की डायन मार रही है। दशहरे में एक बार फिर से तैयारी है। रिपोर्टर- क्या तैयारी है? निजाम- आपकी वाइफ का उतारा कपड़ा उस डायन के पास है। तंत्र-मंत्र करने के लिए जो भी चाहिए वह पूरा सामान उस डायन के पास है। जैसे पैर के नीचे की मिट्टी, सिर का बाल सब कुछ उस डायन के पास है। इसलिए आप लोगों को बार-बार परेशान कर रही है। रिपोर्टर- मेरे घर का सामान वह कैसे ले गई? निजाम- किसी समय में आपके घर से उस डायन का अच्छा रिश्ता था, वह आपके घर में आकर यह सब कुछ लेकर चली गई है। आप मुझसे काम करवाइए। काम हो जाएगा। उसने लाख ओझा ने देखा होगा लेकिन पीर बाबा का पावर नहीं देखी होगी। रिपोर्टर- मुझे उसके लिए क्या करना होगा? निजाम- आप अपनी पत्नी को लेकर आइए, अभी तुरंत आपका काम कर देते हैं। इसके बाद रिपोर्टर एक शादीशुदा महिला को पत्नी बनाकर बाबा के पास ले गया। बाबा निजाम ने महिला को मजार के ऊपर हाथ रखकर बैठा दिया। करीब 20 मिनट तक आंख बंद करने के लिए कहा। महिला उसके कहे मुताबिक अपनी आंख बंद कर बैठी रही। इस दौरान बार-बार निजाम कहता रहा कि आंख के सामने कुछ दिख रहा है क्या? छोटे-छोटे बच्चे दिख रहे हैं क्या? बहुत सारे शैतान दिख रहे हैं क्या? महिला निजाम की हर बात पर हां बोलती रही। उसके बाद निजाम बोला कि आपके ऊपर के सारे शैतान जो डायन ने बैठा रखे हैं, उन्हें उसी आग में जला देता हूं। उसने कहा कि अब आपके सामने सुंदर-सुंदर बच्चे दिख रहे हैं क्या? महिला ने जवाब में हां कहा। निजाम बोला कि उसमें से जो बच्चा आपको पसंद आ रहा हो, उस बच्चे को चुन लीजिए, वह बच्चा आपके पेट में आ जाएगा। इसके बाद तांत्रिक ने रिपोर्टर से 50 हजार रुपए की डिमांड की। कहा, कुछ काम करना पड़ेगा तभी बच्चा पेट में आएगा, इसके लिए पैसे खर्च करने पड़ेंगे। रिपोर्टर ने कहा, इतने पैसे तो पास में नहीं है। इंतजाम करने की बात कहकर निकलना चाहा, तो बाबा अनहोनी का खौफ दिखाने लगा। रिपोर्टर को डराने लगा और कहने लगा कि मजार पर बैठी औरत अगर यहां से उठ गई तो बहुत बड़ा नुकसान हो जाएगा। बाद में कभी भी मां नहीं बन पाएगी। हालांकि काफी कोशिश के बाद रिपोर्टर, महिला को सुरक्षित लेकर वहां से बाहर निकले। एक्सपर्ट की राय- कम पढ़े-लिखे लोगों को टारगेट करते हैं तांत्रिकों के इस खेल को लेकर भास्कर ने एक्सपर्ट से बात की। आखिर कैसे लोग इनके झांसे में आते हैं, इस सवाल पर साइकोलॉजिस्ट बिंदा सिंह ने बताया कि तांत्रिक लोगों की माइंडसेट को पढ़ लेते हैं। ज्यादातर टाइम तांत्रिक के पास वही लोग जाते हैं जो हर तरफ अपनी कोशिश कर हार चुके होते हैं। उन्हे लगता है कि मंदिर, मजार या तांत्रिक के पास जाने से उनकी समस्या खत्म हो जाएगी। तांत्रिक इन कमजोर लोगों को अपने लूप में फंसा लेते हैं और उन्हे फंसाते ही जाते हैं।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *