बुरहानपुर में विजयादशमी पर शस्त्र पूजन:सांसद-विधायक हुए शामिल, पुलिस लाइन में वैदिक मंत्रों से हुई पूजा; वाहनों का भी किया पूजन

बुरहानपुर में विजयादशमी पर शस्त्र पूजन:सांसद-विधायक हुए शामिल, पुलिस लाइन में वैदिक मंत्रों से हुई पूजा; वाहनों का भी किया पूजन

बुरहानपुर में विजयादशमी के अवसर पर मंगलवार को रेणुका पुलिस लाइन में शस्त्र पूजन समारोह आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी के निर्देश पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शस्त्रों की पूजा की गई। इसके बाद पुलिस वाहनों का भी पूजन किया गया। सांसद बोले- शस्त्र समाज और धर्म की रक्षा करते हैं कार्यक्रम में खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने कहा कि शस्त्र समाज और धर्म की रक्षा करते हैं। विधायक अर्चना चिटनिस ने कहा कि मां की आराधना के बाद शस्त्रों की पूजा की गई। समारोह में सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, विधायक अर्चना चिटनिस, जिला पंचायत अध्यक्ष गंगाराम मार्को, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने और कलेक्टर हर्ष सिंह सहित जनप्रतिनिधि व पुलिस अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने एक-दूसरे को दशहरे की शुभकामनाएं दीं। सभी थानों और चौकियों में भी हुआ पूजन रेणुका पुलिस लाइन के अलावा नेपानगर, खकनार, शाहपुर सहित जिले के सभी थानों और पुलिस चौकियों में भी शस्त्र पूजन किया गया। यहां थाना प्रभारियों ने विधि-विधान से शस्त्रों की पूजा की। देखें आयोजन से जुड़ी तस्वीरें…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *