जयपुर के कैफे पर पुलिस रेड, 26 युवक-युवती पकड़े:कैफे की आड़ में चल रहा था हुक्का-बार, पुलिस दबिश पर नशा करते मिले युवा

जयपुर के कैफे पर पुलिस रेड, 26 युवक-युवती पकड़े:कैफे की आड़ में चल रहा था हुक्का-बार, पुलिस दबिश पर नशा करते मिले युवा

जयपुर के कैफे पर सोमवार रात पुलिस ने रेड कर 26 युवक-युवतियों को पकड़ा। यहां कैफे की आड़ में हुक्का-बार चलाया जा रहा था। लोग नशा कर रहे थे। पुलिस ने कैफे मैनेजर के खिलाफ कोटपा एक्ट के तहत FIR दर्ज कर हुक्का-बार का सामान जब्त किया है। मामला आदर्श नगर थाना क्षेत्र का है। जयपुर स्पेशल कमिश्नर ओम प्रकाश के निर्देश पर सीएसटी टीम ने राजपार्क स्थित NINE’S BEANS कैफे में सोमवार देर रात रेड डाली। पुलिस को सूचना मिली थी कि कैफे की आड़ में हुक्का-बार चलाया जा रहा है। कैफे में हुक्का-बार चला युवाओं को नशा परोसा जा रहा है। सीएसटी टीम के देर रात कैफे में दबिश देने पर बड़ी संख्या में युवा हुक्का-बार से नशा करते मिले। हुक्के का सामान भी मिला पुलिस रेड के दौरान हुक्का पीते मिले युवक-युवतियों में हड़कम्प मच गया। पुलिस ने नशा करते मिले 26 युवक-युवतियों को राउंडअप किया। पुलिस ने हुक्का-बार में मिले 20 हुक्के, 60 पाइप और दर्जनों फ्लेवर तम्बाकू के डब्बों को जब्त किया गया है। आदर्श नगर थाना पुलिस ने कैफे मैनेजर विक्रम सिंह निवासी राजपार्क आदर्श नगर के खिलाफ कोटपा एक्ट के तहत FIR दर्ज की है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *