लुधियाना में बाइक रेलिंग से टकराई, ड्राइवर की मौत:साले को दोराहा छोड़ने जा रहा था पप्पू; सिर में गंभीर चोट लगने से गई जान

लुधियाना में बाइक रेलिंग से टकराई, ड्राइवर की मौत:साले को दोराहा छोड़ने जा रहा था पप्पू; सिर में गंभीर चोट लगने से गई जान

लुधियाना के साहनेवाल चौक के पास हाईवे पर बाइक का संतुलन बिगड़ने से हादसा हो गया। बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगी रेलिंग से जा टकराई। हादसे में बाइक चला रहे पप्पू की मौत हो गई, जबकि उसका साला हृदय गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे दोराहा के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के मुताबिक, पप्पू अपने साले हृदय को उसके कमरे पर छोड़ने के लिए दोराहा जा रहा था। इसी दौरान हाईवे पर अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक रेलिंग से टकरा गई। हादसे में पप्पू के सिर पर गंभीर चोट लगी। मौके पर काफी खून बह जाने के कारण उसकी मौत हो गई। 22 साल पहले हुई थी शादी, परिवार में 5 बच्चे पप्पू के भाई राजेश ने बताया कि पप्पू की करीब 22 साल पहले पूजा से शादी हुई थी। उसके परिवार में तीन बेटियां और दो बेटे हैं। पप्पू किराए के मकान में रहता था और लुधियाना के घूमार मंडी इलाके में ड्राइवर का काम करता था। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया। मामले की जांच थाना डिवीजन नंबर 8 के अधीन आती पुलिस चौकी घुमार मंडी की पुलिस कर रही है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *