राजनांदगांव गौ-हत्या केस…मुख्य आरोपी नागपुर से गिरफ्तार:मांस खरीदने वाली 2 महिला भी अरेस्ट; भीड़ ने मदद करने वालों को कोर्ट परिसर में पीटा था

राजनांदगांव गौ-हत्या केस…मुख्य आरोपी नागपुर से गिरफ्तार:मांस खरीदने वाली 2 महिला भी अरेस्ट; भीड़ ने मदद करने वालों को कोर्ट परिसर में पीटा था

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में गौ-हत्या के मामले में पुलिस ने रविवार को मुख्य आरोपी एजाज अहमद उर्फ कसाई को महाराष्ट्र के नागपुर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी का जुलूस भी निकला। मामले में गौ-मांस खरीदने वाली 2 महिला को भी आरोपी बनाया गया है। दरअसल, घटना के बाद मुख्य आरोपी एजाज अहमद (39) फरार हो गया था। वह मूल रूप से नागपुर का रहने वाला है। पुलिस ने तलाश के बाद रविवार को उसे उसके गृह नगर नागपुर से गिरफ्तार किया। इसके अलावा गौरीनगर में रहने वाली खैरून निशा (60) और नसीमा बेगम (57) को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। दोनों ने गौ-मांस खरीदने की बात स्वीकार की। इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। अब तक इस मामले में कुल 14 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। बता दें कि शनिवार को पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी एजाज अहमद की पत्नी, उसकी नाबालिग बेटी और गोमांस खरीदने-बेचने में सहयोग करने वाले 11 लोगों को गिरफ्तार किया था। कोर्ट से बाहर निकलते समय नाराज लोगों ने आरोपियों की पिटाई की थी और उन पर स्याही भी फेंकी थी। देखिए पहले ये तस्वीरें… जानिए क्या है पूरा मामला ? 12 अक्टूबर को निर्माणाधीन अंडरब्रिज के पास और 14 अक्टूबर को गौरीनगर के शीतला तालाब के पास गाय का कटा सिर मिला था। घटना की जानकारी मिलने के बाद हिंदू संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौके पर जुट गए। उन्होंने मानव मंदिर चौक पर गाय के कटे सिर रखकर विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद नाराज लोगों और वार्डवासियों ने कोतवाली थाने के बाहर चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शनकारी थाने के सामने बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ करने लगे। CCTV फुटेज से मिला सुराग गौरी नगर के पार्षद हफीज खान भी मामले की शिकायत लेकर कोतवाली थाने पहुंचे। नवरात्रि के दौरान हुई इस घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने स्पेशल टीम बनाई। टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। इसमें देर रात कुछ संदिग्ध लोग सड़क पर बैठे मवेशियों को अपने साथ ले जाते दिखाई दिए। फुटेज के आधार पर पुलिस ने गौरीनगर के रहने वाले अब्दुल अलीम उर्फ कनवा, उसकी पत्नी और बेटी की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया। पूछताछ में मांस बेचने की बात कबूली पूछताछ में मुख्य आरोपी अब्दुल अलीम ने अपनी पत्नी, बेटी और बाकी साथियों के साथ मिलकर गायों को हलाल करने, उनका मांस बेचने और पहचान छिपाने के लिए कटे सिर शीतला तालाब और अंडरब्रिज के पास फेंकने की बात स्वीकार की। इसके बाद पुलिस ने बाकी आरोपियों को भी अरेस्ट किया। इसके बाद उनका जुलूस निकाया गया। बाद में उन्हें कोर्ट पेश किया गया, जहां से 10 आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। जबकि नाबालिग लड़की को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है। बेचने के लिए नागपुर भेजता था मांस पुलिस ने गौ मांस के खरीदी बिक्री में शामिल रहे गौरी नगर निवासी सलमान खान, मोहम्मद साकीर खान, स्टेशन पारा निवासी मोईन गौरी, कसाई पारा निवासी आरिफ कुरैशी, गौरी नगर के सलीम अख्तर, स्टेशन पारा के सैयद नदीम, शंकरपुर निवासी मोहम्मद सिराज और गौरी नगर निवासी मोहम्मद तौहिद रजा खान को भी गिरफ्तार किया है। आरोपी गौ मांस की बिक्री नागपुर तक करता था। जिससे जुड़ नेटवर्क की भी जांच की जा रही है। आरोपी गौ मांस के दावत में भी शामिल रहे हैं। आरोपियों पर भीड़ का हमला कोर्ट से बाहर लाते ही आरोपियों के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। भीड़ ने ‘फांसी दो-फांसी दो’ के नारे लगाए। आरोपियों को गाड़ी में बैठाने के दौरान भीड़ और पुलिसकर्मियों के बीच धक्का-मुक्की हुई। इस दौरान गुस्साए लोगों ने आरोपियों की पिटाई कर दी। वहीं रविवार को एक आरोपी के अवैध कब्जे को नगर निगम की टीम ने हटाया है। …………………. इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… राजनांदगांव अंडरब्रिज में मिले 2 गायों के कटे सिर: मानव मंदिर चौक पर प्रदर्शन, थाने के सामने हनुमान चालीसा पाठ किया; अज्ञात पर केस दर्ज राजनांदगांव शहर के गौरी नगर में निर्माणाधीन अंडरब्रिज से गाय के दो कटे सिर मिले। घटना की जानकारी मिलते ही हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने मानव मंदिर चौक पर प्रदर्शन किया। इसके बाद कोतवाली थाने के बाहर चक्काजाम कर हनुमान चालीसा का पाठ किया। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *