India Women vs Zimbabwe Women 2nd T20: जिम्बाब्वे के खिलाफ रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी20 मैच में भारतीय महिला टीम ने 9 विकेट से शानदार जीत दर्ज की है। इसके साथ ही तीन मैचों की सीरीज पर भारत ने 2-0 से कब्जा कर लिया है। टीम की नई कप्तान स्मृति मंधाना ने इस जीत के लिए जहां अपनी गेंदबाजों के एकजुटता के साथ बेहतरीन प्रदर्शन करने की तारीफ की, तो दूसरी ओर उन्होंने फिल्डिंग पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इस मैच में हमारे बॉलर्स पिछले मैच से बेहतर थे, लेकिन हम कैचिंग में और बेहतर हो सकते थे।
टीम की ओवरऑल परफॉर्मेंस और मैच के असेसमेंट पर क्या कहेंगे?
इस सवाल पर स्मृति ने कहा कि मैच अच्छा था। मुझे लगा कि आज बॉलर्स सच में अपने मार्क पर थे, पहले मैच से कहीं बेहतर। वे अपने यॉर्कर, स्लोअर वन, बाउंसर बहुत अच्छे से डाल रहे थे। फिर स्पिनर्स, बेशक, दीप्ति, श्री, निकी ने बॉलिंग की। ओवरऑल मुझे लगता है बॉलिंग यूनिट ने एकजुटता के साथ गेंदबाजी की। लेकिन, हम कैचिंग में और बेहतर हो सकते थे। यह कुछ ऐसा है, जिसके बारे में हम क्रिटिकल हो सकते हैं।
क्या पहले मैच के बाद फुलर-लेंथ बॉलिंग करना एक सोचा-समझा टैक्टिकल एडजस्टमेंट था?
इस पर उन्होंने कहा कि हमने इस बारे में डिस्कस किया, जैसा कि हमने पिछले मैच में डिस्कस किया था कि बेशक, हमने जिम्बाब्वे टीम के कुछ बैट्समैन देखे थे, लेकिन फिर से हमारे पास एक तरह से बहुत बेहतर प्लान थे, क्योंकि हम जानते थे कि उन्होंने पहले मैच में कैसी बैटिंग की थी। हमारे पास बहुत सारे अच्छे प्लान थे, लेकिन आप जानते हैं कि आप जितना चाहें उतना प्लान बना सकते हैं, लेकिन बॉलर्स को आकर उसे एग्जीक्यूट करना होता है और आज मुझे लगा कि वे सच में सही थे।
जिम्बाब्वे की कप्तान जोसेफिन के आपकी और शेफाली वर्मा की बैटिंग को मास्टरक्लास बताने पर क्या कहेंगे?
शेफाली पावरप्ले में अपना काम कर रही थी, जिस तरह से वह बस हिट कर रही थी, मुझे उसे एक सिंगल देकर बहुत खुशी हुई। जब भी मुझे मौके मिले, मैंने उन्हें लिया। मेरा मतलब है, यही वह क्रिकेट है, जिसे हम खेलना पसंद करेंगे और हम इसे जारी रखेंगे।





