PAK vs SL: श्रीलंका को रावलपिंडी में 37 रन से हराकर पाकिस्तान टीम के कप्तान शाहीन अफरीदी फूले नहीं समा रहे हैं। उन्होंने श्रीलंका की तरह ही इंग्लैंड के खिलाफ भी 300 रन बनाने का दावा कर दिया है।
Pakistan vs Sri Lanka: पाकिस्तान ने रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में 18 अक्टूबर को श्रीलंका के खिलाफ वनडे ट्राई सीरीज के पहले मुकाबले में 37 रन से जीत दर्ज की है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी पाकिस्तान की टीम ने सलमान आगा के शतक की बदौलत 49.5 ओवरों में 305 रन बनाए। इसके जवाब में श्रीलंका की टीम 48.1 ओवर में 268 रन पर ढेर हो गई। इस जीत के बाद पाकिस्तान टीम के कप्तान शाहीन अफरीदी फूले नहीं समा रहे हैं। उन्होंने अगले मैच से पहले विपक्षी टीम को वार्निंग दे डाली है। बता दें कि पाकिस्तान का अगला मुकाबला 20 अक्टूबर को इंग्लैंड से होगा
‘हम फिर 300 तक जाएंगे’
श्रीलंका को हराने के बाद शाहीन अफरीदी ने कहा कि मुझे लगता है कि अगर हम टॉस जीतते तो भी हम पहले बल्लेबाजी ही करते। लेकिन, यह अच्छा था, क्योंकि हम परसों (इंग्लैंड के खिलाफ) फिर से खेलेंगे। हमने सोचा कि हम देखेंगे कि पहले दस ओवर कैसे खेलते हैं और हम फिर 300 तक जाएंगे। सलमान आगा ने जिस तरह से बैटिंग की, वह अच्छी थी।
हसन नवाज और साद बेग की बल्लेबाजी को लेकर क्या कहेंगे?
इस सवाल पर अफरीदी ने कहा कि साद बेग जिस तरह से खेल रहे थे, उससे बहुत खुश हूं, और फिर हसन नवाज लंबे समय के बाद वनडे टीम में आए। उन्होंने आगा के साथ अच्छा खेला और अच्छी पार्टनरशिप की, जो हमारे लिए बहुत अच्छी बात है।
आपने अपना थ्री-सीम अटैक कुल मिलाकर पावरप्ले में और फिर डेथ ओवरों में बॉलिंग कैसी रही?
हम बस इस आधार पर प्लानिंग कर रहे थे कि मैच और सीरीज के लिए विकेट कैसे तैयार किया गया है। विकेट फास्ट बॉलर्स के लिए अच्छा है। इसलिए हम बस तीन सीमर्स के साथ गए। शायद अगले कुछ मैच में हम चार भी लेंगे। मुझे लगता है कि हम बस इस आधार पर प्लानिंग कर रहे हैं कि विकेट कैसे रिएक्ट कर रहा है और हमारे बैट्समैन कैसे खेल रहे हैं। यह हमारे लिए अच्छा है।
लियानागे और रथनायके से बैटिंग क्या बातचीत हुई थी?
इस पर उन्होंने गोल-मोल जवाब देते हुए कहा कि यह इधर या उधर की बात थी? नहीं, वह अच्छी बैटिंग कर रहा था। हम उस समय बस एक विकेट चाहते थे और कुछ बाउंसर डालने की कोशिश की, लेकिन उसने अच्छा खेला। वह थोड़ी मजेदार बातचीत थी। इस दौरान शाहीन ने क्या बहस हुई ये तो नहीं बताया, लेकिन सिर हिलाकर मुस्कुराते हुए चले गए।
Sports – Patrika | CMS



: 