भास्कर न्यूज | लखीसराय मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के विरोध में माकपा आंदोलन तेज करेगी। 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की ओर से आयोजित रैली में लखीसराय से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे। रविवार को जेल के पीछे दामोदरपुर रोड स्थित माकपा जिला कार्यालय में जिला कमेटी की बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता शिवदानी सिंह बच्चन ने की। जिला प्रभारी और माकपा राज्य सचिवमंडल सदस्य संजय कुमार पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रहे। बैठक में जिला सचिव शंकर राम ने पिछले कार्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। संजय कुमार ने कहा कि बिहार में मतदाता गहन पुनरीक्षण के दौरान करीब 67 हजार मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए। उन्होंने दावा किया कि देशभर में 13 करोड़ से अधिक मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं। इसे लोकतंत्र के लिए गंभीर चिंता का विषय बताते हुए उन्होंने एसआईआर रद्द करने और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन को व्यापक बनाने की अपील की। बैठक में 24 अक्टूबर को बरौनी में होने वाले खेत मजदूरों के राज्यस्तरीय सम्मेलन में लखीसराय से चार प्रतिनिधियों को भेजने का निर्णय लिया गया। साथ ही खेत मजदूरों के पंचायत, अंचल और जिला सम्मेलन आयोजित करने पर सहमति बनी। महिला समिति का सदस्यता अभियान चलाकर अखिल भारतीय महिला समिति की जिला कमेटी गठित करने की पहल भी की जाएगी। बैठक में मोती साव, दीपक वर्मा, अरुण वर्मा, बबीता देवी, रामपाल मांझी, कपिलदेव पासवान आदि थे। भास्कर न्यूज | लखीसराय मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के विरोध में माकपा आंदोलन तेज करेगी। 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की ओर से आयोजित रैली में लखीसराय से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे। रविवार को जेल के पीछे दामोदरपुर रोड स्थित माकपा जिला कार्यालय में जिला कमेटी की बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता शिवदानी सिंह बच्चन ने की। जिला प्रभारी और माकपा राज्य सचिवमंडल सदस्य संजय कुमार पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रहे। बैठक में जिला सचिव शंकर राम ने पिछले कार्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। संजय कुमार ने कहा कि बिहार में मतदाता गहन पुनरीक्षण के दौरान करीब 67 हजार मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए। उन्होंने दावा किया कि देशभर में 13 करोड़ से अधिक मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं। इसे लोकतंत्र के लिए गंभीर चिंता का विषय बताते हुए उन्होंने एसआईआर रद्द करने और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन को व्यापक बनाने की अपील की। बैठक में 24 अक्टूबर को बरौनी में होने वाले खेत मजदूरों के राज्यस्तरीय सम्मेलन में लखीसराय से चार प्रतिनिधियों को भेजने का निर्णय लिया गया। साथ ही खेत मजदूरों के पंचायत, अंचल और जिला सम्मेलन आयोजित करने पर सहमति बनी। महिला समिति का सदस्यता अभियान चलाकर अखिल भारतीय महिला समिति की जिला कमेटी गठित करने की पहल भी की जाएगी। बैठक में मोती साव, दीपक वर्मा, अरुण वर्मा, बबीता देवी, रामपाल मांझी, कपिलदेव पासवान आदि थे।

