करौंदी में डेढ़ साल की बच्ची पानी टंकी में डूबी:भजन-कीर्तन के दौरान खेलते हुए हुई मौत, परिवार में मातम

करौंदी में डेढ़ साल की बच्ची पानी टंकी में डूबी:भजन-कीर्तन के दौरान खेलते हुए हुई मौत, परिवार में मातम

शिवपुरी के करौंदी इलाके में रविवार दोपहर एक हादसे में डेढ़ साल की आदिश्री परिहार की मौत हो गई। वह अपनी मां के साथ रिश्तेदार श्याम परिहार के घर गई थी। वहां अष्टमी के अवसर पर भजन-कीर्तन चल रहा था।
आदिश्री खेलते हुए मकान की पहली मंजिल पर पहुंच गई। वहां करीब तीन फीट की सीमेंट की पानी की टंकी में वह गिर गई। परिजन को बच्ची काफी देर तक नहीं दिखी तो तलाश शुरू की गई।
करीब एक घंटे बाद जब घर के लोग पहली मंजिल पर बनी टंकी के पास पहुंचे, तो आदिश्री पानी में मृत मिली। परिजन उसे तुरंत मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
आदिश्री के पिता आकाश परिहार मेडिकल कॉलेज में वार्ड बॉय हैं। इस घटना के बाद परिवार में दुख का माहौल है। इस मामले में कोई पोस्टमार्टम या पुलिस कार्रवाई नहीं हुई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *