शिवहर जिले के पुरनहिया थाना क्षेत्र के हथिसार गांव में रविवार देर शाम पोखर से 18 साल की युवती का शव मिला। मृतका की पहचान गांव निवासी झमन शाह की बेटी रागनी कुमारी के रूप में हुई है। शव मिलने की सूचना के बाद इलाके में हलचल मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस, जांच शुरू घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। युवती की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। एसडीपीओ अनुशील कुमार ने घटना की जानकारी दी। पुलिस मामले से जुड़े अलग-अलग पहलुओं की जांच कर रही है। मौत की वजह का पता जांच के बाद ही चल सकेगा। शिवहर जिले के पुरनहिया थाना क्षेत्र के हथिसार गांव में रविवार देर शाम पोखर से 18 साल की युवती का शव मिला। मृतका की पहचान गांव निवासी झमन शाह की बेटी रागनी कुमारी के रूप में हुई है। शव मिलने की सूचना के बाद इलाके में हलचल मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस, जांच शुरू घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। युवती की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। एसडीपीओ अनुशील कुमार ने घटना की जानकारी दी। पुलिस मामले से जुड़े अलग-अलग पहलुओं की जांच कर रही है। मौत की वजह का पता जांच के बाद ही चल सकेगा।

