महावीरी-जुलूस की तैयारी में करंट लगने से युवक की मौत:सीवान में हनुमान प्रतिमा सजाते समय लगा झटका, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

महावीरी-जुलूस की तैयारी में करंट लगने से युवक की मौत:सीवान में हनुमान प्रतिमा सजाते समय लगा झटका, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

सीवान के दरौली बाजार में महावीरी जुलूस की तैयारी के दौरान करंट लगने से युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान दरौली निवासी ओम प्रकाश राय के बेटे सोनू राय(28) के रूप में हुई है। वह 22 अक्टूबर को निकलने वाले जुलूस के लिए हनुमान जी की प्रतिमा पेंट कर रहा था, तभी हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। मृतक सोनू के पिता ने बताया कि बिजली कटने के बाद सोनू एक तार को दांत से छील रहा था। तभी अचानक बिजली आ गई और उसे झटका लगा। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में नहीं मिला जरूरी इलाज करंट लगने के बाद सोनू जमीन पर गिर पड़ा। लोग उसे तुरंत दरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। परिजनों ने आरोप लगाया कि वहां उसे सीपीआर या जरूरी इलाज नहीं मिला, बल्कि राख रगड़ने को कहा गया और रेफर कर दिया। इसके बाद सोनू को सीवान सदर अस्पताल ले जाया गया। परिजन उसे बचाने की उम्मीद में थे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिवार में मातम पसरा है। बेटे को स्वस्थ देखने की आस लेकर निकले परिवार के लोगों को उसकी मौत की खबर मिली तो उनके ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिजन ने पोस्टमॉर्टम और आवेदन देने से किया मना

टीओपी प्रभारी सुजीत कुमार ने बताया कि सदर अस्पताल के माध्यम से करंट लगने से युवक की मौत की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने मामले की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि परिजनों की ओर से न तो पोस्टमॉर्टम कराया गया और न ही कोई लिखित आवेदन दिया गया है। सीवान के दरौली बाजार में महावीरी जुलूस की तैयारी के दौरान करंट लगने से युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान दरौली निवासी ओम प्रकाश राय के बेटे सोनू राय(28) के रूप में हुई है। वह 22 अक्टूबर को निकलने वाले जुलूस के लिए हनुमान जी की प्रतिमा पेंट कर रहा था, तभी हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। मृतक सोनू के पिता ने बताया कि बिजली कटने के बाद सोनू एक तार को दांत से छील रहा था। तभी अचानक बिजली आ गई और उसे झटका लगा। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में नहीं मिला जरूरी इलाज करंट लगने के बाद सोनू जमीन पर गिर पड़ा। लोग उसे तुरंत दरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। परिजनों ने आरोप लगाया कि वहां उसे सीपीआर या जरूरी इलाज नहीं मिला, बल्कि राख रगड़ने को कहा गया और रेफर कर दिया। इसके बाद सोनू को सीवान सदर अस्पताल ले जाया गया। परिजन उसे बचाने की उम्मीद में थे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिवार में मातम पसरा है। बेटे को स्वस्थ देखने की आस लेकर निकले परिवार के लोगों को उसकी मौत की खबर मिली तो उनके ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिजन ने पोस्टमॉर्टम और आवेदन देने से किया मना

टीओपी प्रभारी सुजीत कुमार ने बताया कि सदर अस्पताल के माध्यम से करंट लगने से युवक की मौत की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने मामले की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि परिजनों की ओर से न तो पोस्टमॉर्टम कराया गया और न ही कोई लिखित आवेदन दिया गया है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *