नवादा में दुर्गा पूजा पर देशभक्ति की अनोखी तस्वीर दिख रही है। सोनार पट्टी रोड पर भारत माता पूजा समिति ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ थीम पर एक पंडाल बनाया है, जो लोगों को अपनी ओर खींच रहा है। पंडाल में भारत माता की प्रतिमा के एक तरफ बीएसएफ कैंप, तो दूसरी तरफ पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर हुई कार्रवाई की झलक है। यह पंडाल आतंकवाद के खिलाफ भारत की कार्रवाई और सेना की बहादुरी दर्शाता है। समिति सदस्य आयुष वर्मा ने बताया कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की याद दिलाने के लिए यह थीम बनी। श्याम रोशन के अनुसार, पीएम मोदी के नेतृत्व में हुई यह कार्रवाई देशवासियों को लंबे समय तक याद रहेगी। चार दिन में तैयार हुआ है मुख्य पंडाल इस थीम को बनाने में समिति के सात सदस्यों को करीब एक महीना लगा। मुख्य पंडाल चार दिन में तैयार हुआ। महासप्तमी पर पट खुलते ही भीड़ उमड़ पड़ी। लोग पंडाल देखने के साथ सेल्फी और तस्वीरें लेते दिखे। मां दुर्गा की भक्ति संग यह देशभक्ति का संदेश दे रहा है।नवादा के सोनार पट्टी रोड पर भारत माता की आकर्षक तस्वीर, वर्षों से अनूठी परंपरा निभा रही युवा टोली दुर्गा पूजा के अवसर पर जिले के अलग-अलग पूजा पंडालों में मां दुर्गा की आकर्षक प्रतिमाएं और मनमोहक सजावट श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। इसी बीच शहर के सोनार पट्टी रोड में भारत माता की खूबसूरत तस्वीर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रही है। यहां वर्षों से भारत माता की तस्वीर बनाने की परंपरा चली आ रही है। श्रद्धालुओं के बीच बना आकर्षण का केंद्र भारत माता पूजा समिति से जुड़े युवाओं की टोली हर साल दुर्गा पूजा के अवसर पर कुछ अलग और खास करने का प्रयास करती है। समिति के सदस्य मिलकर तस्वीर निर्माण से लेकर अन्य तैयारियों तक की जिम्मेदारी निभाते हैं। उनकी मेहनत और रचनात्मकता के कारण यहां की तस्वीर श्रद्धालुओं के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बनती है। दुर्गा पूजा के दौरान बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचकर भारत माता की तस्वीर का दर्शन करते हैं। वर्षों से चली आ रही यह परंपरा न केवल युवाओं की एकजुटता को दर्शाती है, बल्कि धार्मिक उत्साह के साथ देशभक्ति की भावना को भी मजबूत करती है। नवादा में दुर्गा पूजा पर देशभक्ति की अनोखी तस्वीर दिख रही है। सोनार पट्टी रोड पर भारत माता पूजा समिति ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ थीम पर एक पंडाल बनाया है, जो लोगों को अपनी ओर खींच रहा है। पंडाल में भारत माता की प्रतिमा के एक तरफ बीएसएफ कैंप, तो दूसरी तरफ पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर हुई कार्रवाई की झलक है। यह पंडाल आतंकवाद के खिलाफ भारत की कार्रवाई और सेना की बहादुरी दर्शाता है। समिति सदस्य आयुष वर्मा ने बताया कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की याद दिलाने के लिए यह थीम बनी। श्याम रोशन के अनुसार, पीएम मोदी के नेतृत्व में हुई यह कार्रवाई देशवासियों को लंबे समय तक याद रहेगी। चार दिन में तैयार हुआ है मुख्य पंडाल इस थीम को बनाने में समिति के सात सदस्यों को करीब एक महीना लगा। मुख्य पंडाल चार दिन में तैयार हुआ। महासप्तमी पर पट खुलते ही भीड़ उमड़ पड़ी। लोग पंडाल देखने के साथ सेल्फी और तस्वीरें लेते दिखे। मां दुर्गा की भक्ति संग यह देशभक्ति का संदेश दे रहा है।नवादा के सोनार पट्टी रोड पर भारत माता की आकर्षक तस्वीर, वर्षों से अनूठी परंपरा निभा रही युवा टोली दुर्गा पूजा के अवसर पर जिले के अलग-अलग पूजा पंडालों में मां दुर्गा की आकर्षक प्रतिमाएं और मनमोहक सजावट श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। इसी बीच शहर के सोनार पट्टी रोड में भारत माता की खूबसूरत तस्वीर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रही है। यहां वर्षों से भारत माता की तस्वीर बनाने की परंपरा चली आ रही है। श्रद्धालुओं के बीच बना आकर्षण का केंद्र भारत माता पूजा समिति से जुड़े युवाओं की टोली हर साल दुर्गा पूजा के अवसर पर कुछ अलग और खास करने का प्रयास करती है। समिति के सदस्य मिलकर तस्वीर निर्माण से लेकर अन्य तैयारियों तक की जिम्मेदारी निभाते हैं। उनकी मेहनत और रचनात्मकता के कारण यहां की तस्वीर श्रद्धालुओं के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बनती है। दुर्गा पूजा के दौरान बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचकर भारत माता की तस्वीर का दर्शन करते हैं। वर्षों से चली आ रही यह परंपरा न केवल युवाओं की एकजुटता को दर्शाती है, बल्कि धार्मिक उत्साह के साथ देशभक्ति की भावना को भी मजबूत करती है।

