औरंगाबाद में दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च:शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील; पूजा पंडालों-विसर्जन घाटों का किया निरीक्षण

औरंगाबाद में दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च:शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील; पूजा पंडालों-विसर्जन घाटों का किया निरीक्षण

औरंगाबाद पुलिस दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पूरी तरह सतर्क है। शुक्रवार की रात नगर थाना अध्यक्ष बबन बैठा, नगर अंचल इंस्पेक्टर फहीम आजाद खान, मुफस्सिल अंचल इंस्पेक्टर परवेज अख्तर, नगर थाना के सब इंस्पेक्टर समीर कुमार सिंह, महिला थाना अध्यक्ष अंजली कुमारी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारियों के नेतृत्व में शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने शहर के विभिन्न मोहल्लों का भ्रमण किया और दुर्गा पूजा समितियों के सदस्यों से मुलाकात कर शांतिपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील की। पुलिस अधिकारियों ने पूजा पंडालों और प्रतिमा विसर्जन घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों ने पूजा समितियों के सदस्यों से बातचीत कर तैयारियों की जानकारी ली। साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा, भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस की इस पहल का उद्देश्य आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा कायम करना और त्योहार के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकना है। धर्मशाला रोड से पंचदेव मंदिर तक पहुंची पुलिस टीम फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने शहर के विभिन्न प्रमुख पूजा स्थलों और मोहल्लों का भ्रमण किया। इनमें धर्मशाला रोड, जिला मां दुर्गा मंदिर, काली क्लब, बिजली ऑफिस, रमेश चौक, मां भारती क्लब, जसौइया, बिराटपुर, गांधीनगर, इलाहाबाद बस स्टैंड और पंचदेव मंदिर सहित दर्जनों स्थान शामिल रहे। पुलिस टीम ने इन स्थानों पर पूजा समितियों के सदस्यों से मुलाकात की और पंडालों में की गई व्यवस्थाओं की जानकारी ली। अधिकारियों ने सुरक्षा के दृष्टिकोण से संवेदनशील स्थलों का जायजा लिया और श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुचारु बनाए रखने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान पूजा समितियों को सरकार और प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का अनिवार्य रूप से पालन करने को कहा गया। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि पूजा के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन के साथ-साथ आम नागरिकों और पूजा समितियों की भी जिम्मेदारी है। पुलिस ने समितियों से पंडालों में पर्याप्त संख्या में स्वयंसेवक तैनात रखने, भीड़ पर नजर बनाए रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। विसर्जन घाटों पर भी सुरक्षा व्यवस्था और आवश्यक सुविधाओं को लेकर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। सभी पूजा पंडालों में तैनात रहेंगे पुलिस पदाधिकारी नगर थाना अध्यक्ष बबन बैठा ने बताया कि सभी पूजा पंडालों और प्रतिमा विसर्जन घाटों का निरीक्षण किया जा रहा है। पूजा समितियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं, ताकि श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो और त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी पूजा पंडालों में पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। पुलिस बल लगातार निगरानी रखेगा, ताकि भीड़ प्रबंधन और विधि-व्यवस्था बनाए रखने में किसी तरह की परेशानी न हो।पुलिस अधिकारियों ने आम लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की। किसी भी अप्रिय घटना, विवाद या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल स्थानीय पुलिस को देने को कहा गया। फ्लैग मार्च में पुलिस पदाधिकारी नागेंद्र कुमार, कौलेश्वर सिंह, मनोज कुमार,कृष्ण बिहारी यादव, संजीत कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि दुर्गा पूजा के दौरान शहर में शांति, सुरक्षा और आपसी भाईचारा बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जाएगी। औरंगाबाद पुलिस दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पूरी तरह सतर्क है। शुक्रवार की रात नगर थाना अध्यक्ष बबन बैठा, नगर अंचल इंस्पेक्टर फहीम आजाद खान, मुफस्सिल अंचल इंस्पेक्टर परवेज अख्तर, नगर थाना के सब इंस्पेक्टर समीर कुमार सिंह, महिला थाना अध्यक्ष अंजली कुमारी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारियों के नेतृत्व में शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने शहर के विभिन्न मोहल्लों का भ्रमण किया और दुर्गा पूजा समितियों के सदस्यों से मुलाकात कर शांतिपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील की। पुलिस अधिकारियों ने पूजा पंडालों और प्रतिमा विसर्जन घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों ने पूजा समितियों के सदस्यों से बातचीत कर तैयारियों की जानकारी ली। साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा, भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस की इस पहल का उद्देश्य आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा कायम करना और त्योहार के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकना है। धर्मशाला रोड से पंचदेव मंदिर तक पहुंची पुलिस टीम फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने शहर के विभिन्न प्रमुख पूजा स्थलों और मोहल्लों का भ्रमण किया। इनमें धर्मशाला रोड, जिला मां दुर्गा मंदिर, काली क्लब, बिजली ऑफिस, रमेश चौक, मां भारती क्लब, जसौइया, बिराटपुर, गांधीनगर, इलाहाबाद बस स्टैंड और पंचदेव मंदिर सहित दर्जनों स्थान शामिल रहे। पुलिस टीम ने इन स्थानों पर पूजा समितियों के सदस्यों से मुलाकात की और पंडालों में की गई व्यवस्थाओं की जानकारी ली। अधिकारियों ने सुरक्षा के दृष्टिकोण से संवेदनशील स्थलों का जायजा लिया और श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुचारु बनाए रखने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान पूजा समितियों को सरकार और प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का अनिवार्य रूप से पालन करने को कहा गया। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि पूजा के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन के साथ-साथ आम नागरिकों और पूजा समितियों की भी जिम्मेदारी है। पुलिस ने समितियों से पंडालों में पर्याप्त संख्या में स्वयंसेवक तैनात रखने, भीड़ पर नजर बनाए रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। विसर्जन घाटों पर भी सुरक्षा व्यवस्था और आवश्यक सुविधाओं को लेकर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। सभी पूजा पंडालों में तैनात रहेंगे पुलिस पदाधिकारी नगर थाना अध्यक्ष बबन बैठा ने बताया कि सभी पूजा पंडालों और प्रतिमा विसर्जन घाटों का निरीक्षण किया जा रहा है। पूजा समितियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं, ताकि श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो और त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी पूजा पंडालों में पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। पुलिस बल लगातार निगरानी रखेगा, ताकि भीड़ प्रबंधन और विधि-व्यवस्था बनाए रखने में किसी तरह की परेशानी न हो।पुलिस अधिकारियों ने आम लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की। किसी भी अप्रिय घटना, विवाद या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल स्थानीय पुलिस को देने को कहा गया। फ्लैग मार्च में पुलिस पदाधिकारी नागेंद्र कुमार, कौलेश्वर सिंह, मनोज कुमार,कृष्ण बिहारी यादव, संजीत कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि दुर्गा पूजा के दौरान शहर में शांति, सुरक्षा और आपसी भाईचारा बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जाएगी।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *