हिंदू हेल्पलाइन ने देवी स्वरूप मानकर किया कन्या पूजन:सुख-समृद्धि की कामना की, नारी शक्ति के सम्मान और बालिका सुरक्षा का लिया संकल्प

हिंदू हेल्पलाइन ने देवी स्वरूप मानकर किया कन्या पूजन:सुख-समृद्धि की कामना की, नारी शक्ति के सम्मान और बालिका सुरक्षा का लिया संकल्प

हिंदू हेल्पलाइन ब्यावर ने विजयनगर रोड स्थित एक स्कूल में कन्या पूजन किया। शनिवार को नवरात्रि पर कन्याओं को देवी स्वरूप मानकर पूजा की गई, सुख-समृद्धि की कामना भी हुई। कार्यक्रम में फूलों-गुलाल से रंगोली सजी, माता रानी का दरबार तैयार हुआ। कन्याओं को आसन पर बैठाकर चरण धोए, चुनरी ओढ़ाकर विधिवत पूजन किया गया। लोगों ने उनका आशीर्वाद लिया। संरक्षक उम्मेद शर्मा ने कन्या पूजन का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि कन्याओं को देवी शक्ति का स्वरूप माना जाता है। नारी शक्ति के सम्मान, सुरक्षा और शिक्षा को दैनिक जीवन में अपनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम का समापन आरती, हनुमान चालीसा पाठ और प्रसाद वितरण से हुआ। प्रांत अध्यक्ष मुकेश सोनी, कार्यवाहक नगर अध्यक्ष एडवोकेट सुनील दुबे, नगर संगठन मंत्री विनीत अग्रवाल समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *