फाइट अगेंस्ट ड्रग्स का संदेश लेकर त्रिपुरा से शुरू होकर मिजोरम, मेघालय, मणिपुर, नागालैंड, अरूणाचल प्रदेश, असम, सिक्कम एवं पश्चिम बंगाल होते हुए राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली बेगूसराय पहुंची। इस अवसर पर बरौनी रिफाइनरी स्थित जुबली हॉल में डीएम रिची पांडेय, एसपी मनीष, बरौनी रिफाइनरी के ईडी सत्य प्रकाश सहित अन्य अधिकारियों एवं उपस्थित लोगों ने रैली का भव्य स्वागत किया। इस दौरान नशामुक्त समाज के निर्माण तथा युवाओं को नशे की लत से दूर रखने के उद्देश्य से नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों ने भाग लिया। इसके माध्यम से नशे के दुष्परिणामों को प्रदर्शित करते हुए लोगों को जागरूक किया गया। इसके साथ ही उपस्थित लोगों को नशामुक्ति का संदेश दिया गया। मद्ध निषेध कार्यालय के माध्यम से नुक्कड़ नाटक का आयोजन नशे से दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में केन्द्रीय विद्यालयों आईओसी के बच्चों की ओर से स्कीट प्रस्तुति के माध्यम से सभी से नशा से दूर रहने की अपील की गई। कार्यक्रम में मद्ध निषेध कार्यालय के माध्यम से नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डीएम रिची पांडेय ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश को एकजुट करने में ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। राष्ट्रीय एकता दिवस हमें एकता, अखंडता और सामूहिक संकल्प की भावना को मजबूत करने की प्रेरणा देता है। आज नशे की लत समाज को भीतर से खोखला कर रही है। युवा पीढ़ी को नशा से मुक्त करने की अपील कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि विशेष रूप से सूखे नशे का बढ़ता प्रचलन युवाओं के भविष्य और सामाजिक संरचना के लिए गंभीर चुनौती है। ऐसे में हम सभी को एक भारत, श्रेष्ठ भारत के संकल्प को साकार करने के लिए देश को नशामुक्त बनाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि नशे के विरुद्ध लड़ाई केवल पुलिस या प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है। बल्कि इसमें समाज के प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी जरूरी है। अभिभावकों, शिक्षकों, युवाओं और सामाजिक संगठनों को मिलकर नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलानी चाहिए। जिससे युवा पीढ़ी को इस बुराई से बचाया जा सके। नशे के खिलाफ बेगूसराय में पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति- एसपी एसपी मनीष ने कहा कि नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध बेगूसराय पुलिस जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्रवाई कर रही है। नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने और युवाओं को इसके दुष्प्रभावों से बचाने के लिए पुलिस प्रशासन प्रतिबद्ध है। इस अभियान को सफल बनाने में आम नागरिकों का सहयोग महत्वपूर्ण है। नागरिकों को नशे के अवैध कारोबार से संबंधित जानकारी संबंधित अधिकारियों तक पहुंचानी चाहिए तथा नशामुक्ति के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाने में सहयोग करना चाहिए। राष्ट्रीय एकता दिवस परेड के तहत निकाली गई यह मोटरसाइकिल रैली राष्ट्रीय एकता और अखंडता के संदेश के साथ-साथ नशे के विरुद्ध जनजागरूकता का अभियान चला रही है। रैली का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराना, उन्हें नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना तथा देशभर में नशामुक्त समाज के निर्माण के प्रति जनभागीदारी को मजबूत करना है। राष्ट्रीय एकता को सुदृढ़ बनाने और देश के उज्ज्वल भविष्य के लिए नशामुक्त समाज का निर्माण आवश्यक है। इसके लिए प्रशासन के प्रयासों के साथ-साथ आम लोगों का सक्रिय सहयोग भी अनिवार्य है। फाइट अगेंस्ट ड्रग्स का संदेश लेकर त्रिपुरा से शुरू होकर मिजोरम, मेघालय, मणिपुर, नागालैंड, अरूणाचल प्रदेश, असम, सिक्कम एवं पश्चिम बंगाल होते हुए राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली बेगूसराय पहुंची। इस अवसर पर बरौनी रिफाइनरी स्थित जुबली हॉल में डीएम रिची पांडेय, एसपी मनीष, बरौनी रिफाइनरी के ईडी सत्य प्रकाश सहित अन्य अधिकारियों एवं उपस्थित लोगों ने रैली का भव्य स्वागत किया। इस दौरान नशामुक्त समाज के निर्माण तथा युवाओं को नशे की लत से दूर रखने के उद्देश्य से नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों ने भाग लिया। इसके माध्यम से नशे के दुष्परिणामों को प्रदर्शित करते हुए लोगों को जागरूक किया गया। इसके साथ ही उपस्थित लोगों को नशामुक्ति का संदेश दिया गया। मद्ध निषेध कार्यालय के माध्यम से नुक्कड़ नाटक का आयोजन नशे से दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में केन्द्रीय विद्यालयों आईओसी के बच्चों की ओर से स्कीट प्रस्तुति के माध्यम से सभी से नशा से दूर रहने की अपील की गई। कार्यक्रम में मद्ध निषेध कार्यालय के माध्यम से नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डीएम रिची पांडेय ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश को एकजुट करने में ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। राष्ट्रीय एकता दिवस हमें एकता, अखंडता और सामूहिक संकल्प की भावना को मजबूत करने की प्रेरणा देता है। आज नशे की लत समाज को भीतर से खोखला कर रही है। युवा पीढ़ी को नशा से मुक्त करने की अपील कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि विशेष रूप से सूखे नशे का बढ़ता प्रचलन युवाओं के भविष्य और सामाजिक संरचना के लिए गंभीर चुनौती है। ऐसे में हम सभी को एक भारत, श्रेष्ठ भारत के संकल्प को साकार करने के लिए देश को नशामुक्त बनाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि नशे के विरुद्ध लड़ाई केवल पुलिस या प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है। बल्कि इसमें समाज के प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी जरूरी है। अभिभावकों, शिक्षकों, युवाओं और सामाजिक संगठनों को मिलकर नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलानी चाहिए। जिससे युवा पीढ़ी को इस बुराई से बचाया जा सके। नशे के खिलाफ बेगूसराय में पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति- एसपी एसपी मनीष ने कहा कि नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध बेगूसराय पुलिस जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्रवाई कर रही है। नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने और युवाओं को इसके दुष्प्रभावों से बचाने के लिए पुलिस प्रशासन प्रतिबद्ध है। इस अभियान को सफल बनाने में आम नागरिकों का सहयोग महत्वपूर्ण है। नागरिकों को नशे के अवैध कारोबार से संबंधित जानकारी संबंधित अधिकारियों तक पहुंचानी चाहिए तथा नशामुक्ति के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाने में सहयोग करना चाहिए। राष्ट्रीय एकता दिवस परेड के तहत निकाली गई यह मोटरसाइकिल रैली राष्ट्रीय एकता और अखंडता के संदेश के साथ-साथ नशे के विरुद्ध जनजागरूकता का अभियान चला रही है। रैली का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराना, उन्हें नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना तथा देशभर में नशामुक्त समाज के निर्माण के प्रति जनभागीदारी को मजबूत करना है। राष्ट्रीय एकता को सुदृढ़ बनाने और देश के उज्ज्वल भविष्य के लिए नशामुक्त समाज का निर्माण आवश्यक है। इसके लिए प्रशासन के प्रयासों के साथ-साथ आम लोगों का सक्रिय सहयोग भी अनिवार्य है।

