कोटा में एक कोचिंग परिसर में दो स्टूडेंट में झगड़ा हो गया। एक स्टूडेंट ने दूसरे स्टूडेंट के सिर पर हमला कर दिया। घटना से कोचिंग में हड़कंप मच गया। कोचिंग छात्र लहूलुहान हालात में फर्श पर गिर गया। घटना जवाहर नगर थाना क्षेत्र इलाके में शुक्रवार शाम 6 बजे के आसपास की है। फिलहाल झगड़े का कारण सामने नहीं आया है। झगड़ने वाले दोनों छात्र नाबालिग हैं। डीएसपी मनीष शर्मा ने बताया- दोनों स्टूडेंट नीट की तैयारी कर रहे हैं। एक छात्र यूपी का वहीं दूसरा स्टूडेंट बिहार का रहने वाला है। दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। दोनों स्टूडेंट कोचिंग परिसर में ही झगड़ने लग गए। यूपी के रहने वाले स्टूडेंट ने खिलौने वाली बंदूक के बट से बिहार के रहने वाले छात्र के सिर पर वार कर दिया। घायल की मां ने कराया मामला दर्ज घटना के बाद घायल छात्र को निजी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। घायल छात्र अपनी मां के साथ कोटा में रहता है। घायल स्टूडेंट की मां की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। वहीं घटना के बाद मौके पर अन्य स्टूडेंट की भीड़ लग गई। बाद में घायल छात्र को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

