‘उनका कोई रिप्लेसमेंट नहीं’ वेस्टइंडीज से हार के बाद संजू सैमसन को आई जसप्रीत बुमराह की याद

‘उनका कोई रिप्लेसमेंट नहीं’ वेस्टइंडीज से हार के बाद संजू सैमसन को आई जसप्रीत बुमराह की याद

Sanju Samson on Jasprit Bumrah: भारतीय टीम लगातार बड़े टोटल बनवा रही है और बड़े स्‍कोर का भी बचाव नहीं कर पा रही है और यह सब हो रहा है जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में। संजू सैमसन को भी उनकी कमी खली है। इसी वजह से उन्‍होंने कहा कि उनका कोई रिप्‍लेसमेंट नहीं है। ऐसा गेंदबाज पीढ़ी में एक बार आता है। 

Sanju Samson on Jasprit Bumrah: भारत लगातार बड़े टोटल खा रहा है और वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी टी20 सीरीज में 200 से ज्यादा के स्कोर का बचाव करने के लिए संघर्ष कर रहा है। ऐसे में एक बार फिर भारतीय शीर्ष तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी पर ध्यान गया है। संजू सैमसन ने कहा कि बुमराह का कोई रिप्लेसमेंट नहीं है। इसके साथ संजू ने उन्हें पीढ़ी में एक बार आने वाला गेंदबाज बताया। हालांकि, वेस्टइंडीज से हार के बाद उन्होंने टीम की पेस यूनिट की गहराई पर भरोसा जताते हुए अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव की तारीफ की। इसके साथ ही इस बात पर जोर दिया कि रेगुलर मौके और सपोर्ट से युवा गेंदबाजों को डेवलप होने में मदद मिलेगी।

इस वजह से भारतीय गेंदबाजों पर उठे सवाल

टीम इंडिया ने जहां पहले टी20 मैच में 172 रन का पीछा करते हुए आसानी से आठ विकेट से जीत दर्ज की, वहीं रांची में दूसरे मैच में उनकी बॉलिंग की पोल खुल गई, क्योंकि वेस्टइंडीज ने 250 रन के बड़े टारगेट का पीछा करते हुए सिर्फ 18.3 ओवर में 252/4 रन बना लिए। भारत ने तीसरे मैच में वापसी की और 223 रन का बचाव करते हुए 14 रन से जीत हासिल की, जबकि वेस्टइंडीज ने 209/7 रन बनाए थे।

हालांकि, चौथे टी20 में मेजबान टीम एक बार फिर विरोधी टीम को रोकने के लिए जूझती रही, क्योंकि शाई होप के नाबाद शतक की मदद से वेस्टइंडीज ने 247/3 का स्कोर बनाया, लेकिन टीम इंडिया 24 रन से पीछे रह गई। दोनों टीमों ने अपनी जबरदस्त बल्‍लेबाजी पावर दिखाई, लेकिन इंडिया की लगातार बड़े स्कोर का बचाव न कर पाने की नाकामी ने उनकी डेथ बॉलिंग और आक्रामक बैटिंग लाइन-अप को रोकने की काबिलियत पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

‘जसप्रीत बुमराह का कोई रिप्लेसमेंट नहीं’

संजू सैमसन ने इस हार के बाद कहा कि जसप्रीत बुमराह का कोई रिप्लेसमेंट नहीं है। वह एक पीढ़ी में एक बार आने वाले गेंदबाज हैं और हम बहुत लकी हैं कि वह हमारे पास हैं। लेकिन, हमारे पास कुछ बहुत अच्छे टैलेंट भी आए हैं। अर्शदीप सिंह बहुत अच्छा काम कर रहे हैं और पिछले कुछ मैचों में प्रिंस यादव ने जिस तरह से बॉलिंग की है, वह भी बहुत इंप्रेसिव है। मुझे लगता है कि हमारे पास कुछ बहुत अच्छे टैलेंट हैं। हम उन्हें जितना ज्‍यादा खिलाएंगे, जितना ज्‍यादा उन्हें सपोर्ट करेंगे, वे उतने ही बेहतर बनेंगे।

युवा बल्‍लेबाजों की तारीफ की

सैमसन ने चौथे टी20 में वेस्टइंडीज से भारत की हार में तिलक वर्मा के आउट होने को मैच का टर्निंग पॉइंट बताया। उन्होंने कहा कि पांच विकेट गंवाने के बावजूद वर्मा और नीतीश रेड्डी के लगातार रन बनाने से भारत अच्छी स्थिति में था। उन्होंने प्रेशर संभालने और वेस्टइंडीज के बॉलिंग अटैक का सामना करने के लिए युवा बल्‍लेबाजों की तारीफ की।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *