औरेया के डॉ. सत्यम बने IIT जम्मू में असिस्टेंट प्रोफेसर:13 शोध-पत्र अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों में पब्लिश, फिनलैंड से लौटकर करेंगे देश की सेवा

औरेया के डॉ. सत्यम बने IIT जम्मू में असिस्टेंट प्रोफेसर:13 शोध-पत्र अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों में पब्लिश, फिनलैंड से लौटकर करेंगे देश की सेवा

दिबियापुर के डॉ. सत्यम सिंह (29) का चयन भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) जम्मू में असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर हुआ। वे कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग और गणित विभाग में संयुक्त रूप से काम करेंगे। उनका सफर केंद्रीय विद्यालय, एनटीपीसी दिबियापुर से शुरू हुआ। दिल्ली विश्वविद्यालय, आईआईटी भुवनेश्वर, आईआईटी दिल्ली और आईआईटी बॉम्बे से पढ़ाई की। अब वे फिनलैंड की आल्टो यूनिवर्सिटी में पोस्टडॉक्टोरल फेलो हैं। डॉ. सत्यम ने एम.एससी. में सर्वश्रेष्ठ शोध-प्रबंध पुरस्कार जीता, सीएसआईआर-नेट जेआरएफ में 93वीं रैंक हासिल की। उन्होंने आईआईटी दिल्ली से पीएच.डी. पूरी की और उनके 13 शोध-पत्र अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों में छप चुके हैं। उन्होंने यह उपलब्धि स्वर्गीय बाबा श्री संग्राम सिंह को समर्पित की। सफलता का श्रेय दादी कमल कुमारी, माता-पिता अजय कुमार सिंह व रेखा देवी, पत्नी डॉ. श्वेता, बहनों वैष्णवी व वैशाली, गुरुजनों को दिया। डॉ. सत्यम ने कहा कि दिबियापुर जैसे छोटे कस्बे से विद्यार्थी बड़ा लक्ष्य और मेहनत से सफलता पा सकते हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *