Kylian Mbappe 27 साल में 100 Champions League मैच खेलने वाले सबसे युवा फुटबॉलर बने

Kylian Mbappe 27 साल में 100 Champions League मैच खेलने वाले सबसे युवा फुटबॉलर बने

किलियन एमबाप्पे चैंपियंस लीग फुटबाल टूर्नामेंट में सबसे कम उम्र में 100 मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इस 27 वर्षीय खिलाड़ी ने रियाल मैड्रिड और रोमा के बीच खेले गए मैच में यह उपलब्धि हासिल की। एमबाप्पे ने लियोनेल मेस्सी का रिकॉर्ड तोड़ा जिन्होंने सितंबर 2015 में 28 वर्ष की आयु में बार्सिलोना की तरफ से रोमा के खिलाफ ही खेलते हुए पिछला रिकॉर्ड बनाया था।एमबाप्पे ने मैड्रिड की 4-3 की जीत में पहले हाफ में बराबरी का गोल दागकर इस उपलब्धि का जश्न मनाया। चैंपियंस लीग में बुधवार को मेस्सी का केवल यह रिकॉर्ड ही नहीं टूटा बल्कि एक और रिकॉर्ड उनके नाम से चला गया। मैनचेस्टर सिटी के एर्लिंग हालैंड ने पेरिस सेंट जर्मेन के खिलाफ अपनी टीम की 2-4 से हार के दौरान दो गोल किए।इससे उनकी चैंपियंस लीग में कुल गोल की संख्या 60 मैच में 61 हो गई है। यूरोपीय फुटबॉल की सर्वोच्च संस्था यूईएफए के अनुसार 26 साल और 85 दिन की उम्र में हालैंड चैंपियंस लीग में 60 गोल करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने मेस्सी का रिकॉर्ड को एक दिन के अंतर से तोड़ा। 

किलियन एमबाप्पे चैंपियंस लीग फुटबाल टूर्नामेंट में सबसे कम उम्र में 100 मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इस 27 वर्षीय खिलाड़ी ने रियाल मैड्रिड और रोमा के बीच खेले गए मैच में यह उपलब्धि हासिल की। एमबाप्पे ने लियोनेल मेस्सी का रिकॉर्ड तोड़ा जिन्होंने सितंबर 2015 में 28 वर्ष की आयु में बार्सिलोना की तरफ से रोमा के खिलाफ ही खेलते हुए पिछला रिकॉर्ड बनाया था।

एमबाप्पे ने मैड्रिड की 4-3 की जीत में पहले हाफ में बराबरी का गोल दागकर इस उपलब्धि का जश्न मनाया। चैंपियंस लीग में बुधवार को मेस्सी का केवल यह रिकॉर्ड ही नहीं टूटा बल्कि एक और रिकॉर्ड उनके नाम से चला गया। मैनचेस्टर सिटी के एर्लिंग हालैंड ने पेरिस सेंट जर्मेन के खिलाफ अपनी टीम की 2-4 से हार के दौरान दो गोल किए।

इससे उनकी चैंपियंस लीग में कुल गोल की संख्या 60 मैच में 61 हो गई है। यूरोपीय फुटबॉल की सर्वोच्च संस्था यूईएफए के अनुसार 26 साल और 85 दिन की उम्र में हालैंड चैंपियंस लीग में 60 गोल करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने मेस्सी का रिकॉर्ड को एक दिन के अंतर से तोड़ा।

​Hindi News – News in Hindi – Latest News in Hindi | Prabhasakshi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *