पीलीभीत में शिव मंदिर के पास दिखा विशाल अजगर:वन विभाग ने एक घंटे की मशक्कत के बाद सुरक्षित रेस्क्यू किया, जंगल में छोड़ा

पीलीभीत में शिव मंदिर के पास दिखा विशाल अजगर:वन विभाग ने एक घंटे की मशक्कत के बाद सुरक्षित रेस्क्यू किया, जंगल में छोड़ा

पीलीभीत के अमरिया विकासखंड की ग्राम पंचायत करगैना पीरा में बुधवार शाम शिव मंदिर के पास विशाल अजगर दिखने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। मंदिर और आबादी के नजदीक अजगर दिखने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी। एक घंटे की मशक्कत के बाद पकड़ा अजगर सूचना मिलते ही वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। वन दरोगा शैलेंद्र यादव और कौशेंद्र यादव के नेतृत्व में वनरक्षक रामऔतार, बेनीराम, राम कैलाश और सुखलाल ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया। टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया। इसके बाद उसे जंगल में छोड़ दिया गया। वन विभाग ने ग्रामीणों से की अपील वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि आबादी के आसपास कोई वन्यजीव दिखाई देने पर घबराएं नहीं। उसे नुकसान पहुंचाने या मारने की कोशिश न करें। इसकी सूचना तुरंत वन विभाग को दें, ताकि प्रशिक्षित टीम मौके पर पहुंचकर सुरक्षित रेस्क्यू कर सके।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *