IND vs WI 4th T20: शाई होप को फिर नहीं रोक पाए भारतीय गेंदबाज, वेस्टइंडीज ने खड़ा किया सबसे बड़ा स्कोर

IND vs WI 4th T20: शाई होप को फिर नहीं रोक पाए भारतीय गेंदबाज, वेस्टइंडीज ने खड़ा किया सबसे बड़ा स्कोर

India vs West Indies 4th T20: हैदराबाद में शाई होप ने फिर से भारतीय गेंदबाजों की जमकर पिटाई की और शुरू से लेकर अंत तक नाबाद रहें। वह अब तक इस टी20 सीरीजी में 240 रन से ज्यादा बना चुके हैं। 

India vs West Indies 4th T20 Update: हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे चौथे टी20 मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में 3 विकेट गंवाकर 247 रन बनाए हैं। शाई होप ने इस मैच में शानदार बल्लेबाजी की और शतक ठोक दिया। उन्होंने 50 गेंदों में 9 छक्कों की मदद से 102 रन की नाबाद पारी खेली। उनकी इस पारी की बदौलत वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ अपना सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया। इससे पहले कैरेबियन टीम ने 2016 में खेले गए लॉडरहील टी20 में 245 रन बनाए थे। इस मुकाबले में आखिरी 2 गेंदों में 2 छक्के लगाकर शाई होप ने इस सीरीज का दूसरा शतक तो पूरा किया ही, साथ ही टी20 इंटरनेशनल में अपना दूसरा और भारत के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया।

4 मैचों में होप के 2 शतक

शाई होप इस सीरीज में अब तक 2 शतक और एक अर्धशतक की मदद से 261 रन बना चुके हैं। उन्होंने लखनऊ टी20 में 52 रन की पारी खेली थी, तो रांची में नाबाद 102 रन ठोक डाले थे। तीसरे मुकाबले में 5 रन बनाकर आउट हो गए लेकिन चौथे मैच में उन्होंने फिर से शतक ठोक दिया और 102 रन बनाकर नाबाद रहे।

टी20 इंटरनेशनल में वेस्टइंडीज के सबसे बड़े स्कोर

स्कोर ओवर रन रेट खिलाफ मैदान तारीख
258/5 20.0 12.90 दक्षिण अफ्रीका सेंचुरियन 26 मार्च 2023
247/3 20 12.35 भारत हैदराबाद 14 अक्टूबर 2026
245/6 20.0 12.25 भारत लॉडरहिल 27 अगस्त 2016
236/6 19.2 12.20 दक्षिण अफ्रीका जोहान्सबर्ग 11 जनवरी 2015
224/5 20.0 11.20 इंग्लैंड ब्रिजटाउन 26 जनवरी 2022
222/6 20.0 11.10 इंग्लैंड सेंट जॉर्ज 16 दिसंबर 2023
221/5 19.0 11.63 इंग्लैंड ग्रोस आइलेट 16 नवंबर 2024
220/8 20.0 11.00 दक्षिण अफ्रीका जोहान्सबर्ग 28 मार्च 2023
220/6 20.0 11.00 ऑस्ट्रेलिया पर्थ 13 फरवरी 2024
218/5 20.0 10.90 अफगानिस्तान ग्रोस आइलेट 17 जून 2024

खबर अपडेट हो रही है…

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *