पीलीभीत के अमरिया में हुए तिहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी कौशल गुप्ता, संतोष गुप्ता और नरेश गुप्ता को बुधवार शाम करीब 4 बजे जेल भेज दिया गया। पुलिस ने वारदात वाली रात ही घेराबंदी कर तीनों को हिरासत में लिया था। आरोपियों के पास से लाइसेंसी राइफल, अवैध तमंचे और घटना में इस्तेमाल कार बरामद हुई है। वहीं, प्रशासन ने आरोपी संतोष की राइफल का लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अंकित और मोहित का अंतिम संस्कार, उमड़े लोग बुधवार सुबह करीब 11 बजे कारोबारी भाई अंकित और मोहित का अंतिम संस्कार किया गया। उनके बड़े भाई रोहित ने मुखाग्नि दी। अंतिम यात्रा में सैकड़ों लोग और व्यापारी शामिल हुए। इससे पहले निर्दोष कुणाल श्रीवास्तव का अंतिम संस्कार मंगलवार देर शाम किया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गोली और गंभीर चोट की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, अंकित को दो गोलियां लगी थीं, जबकि मोहित के सिर में एक गोली लगी थी। वहीं, कुणाल की मौत पिटाई और सिर में गंभीर चोट लगने से हुई। CCTV फुटेज के आधार पर जांच जारी एसपी सुकीर्ति माधव मिश्रा ने बताया कि मामले में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस वारदात से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।

