मंडी जिले के कटिंडी में बुधवार शाम एक टैक्सी में अचानक आग लग गई। गाड़ी में चालक सहित 7 लोग सवार थे। लोगों ने आग लगने पर कूदकर जान बचाई। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार, 14 अक्टूबर को शाम करीब 4:45 बजे हीरा सिक्योरिटी इंचार्ज ने फोन पर पुलिस चौकी को सूचना दी कि कटिंडी के डाउन क्षेत्र में टैक्सी नंबर एचपी-01एम-7071 में आग लग गई है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने आग बुझाने के लिए दमकल विभाग को भी सूचित किया। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर टैक्सी में लगी आग को बुझाया। घटना के समय टैक्सी में चालक समेत कुल सात लोग सवार थे, जो सभी सुरक्षित बताए जा रहे हैं। सूचना मिलने पर एसडीपीओ और थाना प्रभारी भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। टैक्सी के दस्तावेज सही पाए गए पुलिस जांच के दौरान टैक्सी के दस्तावेज सही पाए गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गाड़ी के इंजन में शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया टैक्सी चालक की पहचान राहुल मेहता पुत्र सुरेश कुमार, निवासी पैलेस कॉलोनी, मंडी के रूप में हुई है। वहीं, गाड़ी का मालिक उसका भाई अंकित मेहता बताया गया है। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर स्थिति का जायजा लिया। राहत की बात यह रही कि समय रहते सभी सवार सुरक्षित बाहर निकल आए और किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ।

