मधुबनी- फाइनेंस मैनेजर को गर्लफ्रेंड के परिजनों ने जबरन उठाया:बोले- लड़की को घर से भगाया, मोतिहारी में छिपाया; 7 आरोपी गिरफ्तार

मधुबनी- फाइनेंस मैनेजर को गर्लफ्रेंड के परिजनों ने जबरन उठाया:बोले- लड़की को घर से भगाया, मोतिहारी में छिपाया; 7 आरोपी गिरफ्तार

मधुबनी में एक फाइनेंस मैनेजर को जबरन ऑफिस से उठाकर ले जाने के मामले में पुलिस ने 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी से पूछताछ की जा रही है। आरोपियों ने बताया कि मैनेजर लड़की को घर से भगाकर मोतिहारी में छिपाकर रखे हुए था। मामले की जानकारी मिलने पर वे उसे ले गए। पूरा मामला बेनीपट्टी स्थित क्रेडिट एक्सेस ग्रामीण लिमिटेड की शाखा का है। शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा पाया गया है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है। मामले में आगे की जांच की जा रही है। कार्यालय पहुंचे और जबरन गाड़ी में बैठाकर ले गए जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम करीब 5 से 7 लोग बेनीपट्टी स्थित क्रेडिट एक्सेस ग्रामीण लिमिटेड की शाखा में पहुंचे। उन्होंने शाखा प्रबंधक राहुल रंजन को जबरन गाड़ी में बैठाया और अपने साथ ले गए। घटना की सूचना मिलते ही बेनीपट्टी थानाध्यक्ष और एसडीपीओ अमित कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। कई साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग जांच में पता चला कि राहुल रंजन शादीशुदा हैं और उनकी प्रेमिका भी शादीशुदा है। दोनों के बीच कई साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। राहुल ने अपनी प्रेमिका को मोतिहारी जिले में छिपाकर रखा था। इसकी जानकारी प्रेमिका के परिजनों को मिली तो वे बेनीपट्टी स्थित राहुल के कार्यालय पहुंचे और उन्हें अपने साथ मोतिहारी ले गए। 24 घंटे में सात आरोपी गिरफ्तार मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई की और 24 घंटे के भीतर सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, प्रेमी और प्रेमिका को कोर्ट में पेश कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। मधुबनी में एक फाइनेंस मैनेजर को जबरन ऑफिस से उठाकर ले जाने के मामले में पुलिस ने 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी से पूछताछ की जा रही है। आरोपियों ने बताया कि मैनेजर लड़की को घर से भगाकर मोतिहारी में छिपाकर रखे हुए था। मामले की जानकारी मिलने पर वे उसे ले गए। पूरा मामला बेनीपट्टी स्थित क्रेडिट एक्सेस ग्रामीण लिमिटेड की शाखा का है। शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा पाया गया है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है। मामले में आगे की जांच की जा रही है। कार्यालय पहुंचे और जबरन गाड़ी में बैठाकर ले गए जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम करीब 5 से 7 लोग बेनीपट्टी स्थित क्रेडिट एक्सेस ग्रामीण लिमिटेड की शाखा में पहुंचे। उन्होंने शाखा प्रबंधक राहुल रंजन को जबरन गाड़ी में बैठाया और अपने साथ ले गए। घटना की सूचना मिलते ही बेनीपट्टी थानाध्यक्ष और एसडीपीओ अमित कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। कई साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग जांच में पता चला कि राहुल रंजन शादीशुदा हैं और उनकी प्रेमिका भी शादीशुदा है। दोनों के बीच कई साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। राहुल ने अपनी प्रेमिका को मोतिहारी जिले में छिपाकर रखा था। इसकी जानकारी प्रेमिका के परिजनों को मिली तो वे बेनीपट्टी स्थित राहुल के कार्यालय पहुंचे और उन्हें अपने साथ मोतिहारी ले गए। 24 घंटे में सात आरोपी गिरफ्तार मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई की और 24 घंटे के भीतर सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, प्रेमी और प्रेमिका को कोर्ट में पेश कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *