अरसबी रहमान बनीं महिला मोर्चा प्रमुख:पिछड़ा दलित समाज सेना ने अरसबी रहमान को सौंपी प्रदेश की जिम्मेदारी

अरसबी रहमान बनीं महिला मोर्चा प्रमुख:पिछड़ा दलित समाज सेना ने अरसबी रहमान को सौंपी प्रदेश की जिम्मेदारी

पिछड़ा दलित समाज सेना ने अरसबी रहमान को प्रदेश महिला मोर्चा प्रमुख के पद पर मनोनीत किया है। संगठन के संयोजक अंकित श्रीवास्तव ने यह नियुक्ति करते हुए कहा कि इसका उद्देश्य संगठन का विस्तार करना और महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देना है। नियुक्ति के बाद संगठन के पदाधिकारियों ने अरसबी रहमान को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। प्रदेश उपाध्यक्ष जेपी गौतम, महासचिव जितेंद्र कुशवाहा, सचिव आदित्य श्रीवास्तव और जिला उपाध्यक्ष गिरिराज सिंह ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं। संगठन के संयोजक अंकित श्रीवास्तव ने विश्वास जताया कि अरसबी रहमान अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करेंगी। साथ ही महिलाओं के अधिकारों, सम्मान और सशक्तीकरण के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में महिला मोर्चा संगठन की गतिविधियों को आगे बढ़ाने के साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *