मंदिर में घुसकर 81 साल के पुजारी की हत्या:मुजफ्फरनगर में बाइक से 2 युवक आए, सीने में गोली मारी; रिटायर्ड फौजी थे

मंदिर में घुसकर 81 साल के पुजारी की हत्या:मुजफ्फरनगर में बाइक से 2 युवक आए, सीने में गोली मारी; रिटायर्ड फौजी थे

मुजफ्फरनगर में शिव मंदिर के 81 साल के पुजारी की हत्या कर दी गई। बाइक सवार 2 युवक मंदिर में पहुंचे और पुजारी को आवाज देकर बाहर बुलाया। फिर उनके सीने में गोली मार दी। पास के क्वॉर्टर में तैनात PRD जवान ने गोली चलने की आवाज सुनी। वह मौके पर पहुंचा, लेकिन तब तक हमलावर भाग चुके थे। पुजारी रिटायर्ड फौजी थे। सूचना मिलते ही पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे। हत्याकांड के खुलासे के लिए सर्विलांस, SOG और थाना पुलिस की 3 टीमें लगाई गई हैं। मामला भौराकलां थाना क्षेत्र का मंगलवार रात करीब 9 बजे का है। DIG बोले- किसी जानने वाले ने हत्या की ईआईटीआई भौराकलां इलाके में करीब 200 साल पुराना शिव मंदिर है। यहां के पुजारी स्वामी देवानंद भारती रिटायर्ड फौजी थे। वह मूल रूप से ग्वालियर के रहने वाले थे। वह पिछले 20 साल से मंदिर में रहकर पूजा-अर्चना कर रहे थे। पुजारी की हत्या की सूचना पर सहारनपुर के DIG अभिषेक सिंह, SSP सूरज कुमार राय और SP देहात अक्षय संजय महाडीक मौके पर पहुंचे। DIG अभिषेक सिंह ने बताया- शुरुआती जांच में लग रहा है कि हत्या करने वाले स्वामी देवानंद भारती को पहले से जानते थे। हालांकि, पुलिस सभी संभावनाओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पुलिस को मौके से एक गोली मिली घटनास्थल पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। मौके से एक गोली भी बरामद हुई है, जो पुजारी के शरीर से आर-पार हो गई थी। पुलिस गोली और अन्य साक्ष्यों को कब्जे में लिया है। जांच टीम यह भी पता लगा रही है कि हमलावरों ने किस दिशा से गोली चलाई? वारदात के बाद वे किस रास्ते से फरार हुए? पुलिस संदिग्धों की पहचान, घटनास्थल के आसपास की गतिविधियों और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है। स्वामी देवानंद भारती की किसी से पुरानी रंजिश या हाल के दिनों में झगड़ा होने की संभावना भी खंगाली जा रही है। फिलहाल हत्या की वजह और आरोपियों की पहचान साफ नहीं हो सकी है। ————————— ये खबर भी पढ़ेंः- पूर्व भाजपा सांसद के काफिले की स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराई, हेड कॉन्स्टेबल की मौत कन्नौज में भाजपा के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक की एस्कॉर्ट में चल रही स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में एक हेड कॉन्स्टेबल की मौत हो गई। एक सिपाही और ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हैं। हादसा आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे हुआ। पढ़ें पूरी खबर…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *