इंदौर में छात्रों की भूख हड़ताल का दूसरा दिन:दो की तबीयत बिगड़ी, मांगों को लेकर जारी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल

इंदौर में छात्रों की भूख हड़ताल का दूसरा दिन:दो की तबीयत बिगड़ी, मांगों को लेकर जारी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल

अपनी विभिन्न मांगों को लेकर श्री राजपूत करणी सेना छात्र संगठन के पदाधिकारी व छात्र होलकर कॉलेज में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर है। सोमवार को ही ये भूख हड़ताल शुरू की गई है और मंगलवार को भूख हड़ताल का दूसरा दिन था। इस दौरान छात्र की तबीतय बिगड़ गई, जबकि एक युवती बेहोश हो गई थी। दरअसल 25 सितंबर को कॉलेज में गणेश विसर्जन के दौरान हुए विवाद के चलते कुछ स्टूडेंट्स को टीसी दे दी थी। भूख हड़ताल पर राजपूत करणी सेना छात्र संगठन के होलकर कॉलेज के उपाध्यक्ष व स्टूडेंट हर्ष तिवारी के मुताबिक 25 सितंबर को दो गुटों में विवाद हुआ था, जिसमें उन्हें और उनके सात साथियों को टीसी दे दी और एफआईआर भी दर्ज करा दी। टीसी उन्हें 25 सितंबर को हुए विवाद के लिए दी, लेकिन सस्पेंशन लेटर वेबसाइट में 24 सितंबर को ही तैयार कर दिया। लेटर में 24 तारीख डली हुई है और उसमें ऑफिशियल सील साइन भी है। यहां अपनी मांगों को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे हैं। मंगलवार को बिगड़ी तबीयत उल्टी हुई इधर, भूख हड़ताल के दौरान एक युवक की तबीयत बिगड़ गई। उसे उल्टी हुई थी। वहीं प्रदर्शन में शामिल एक युवती भी बेहोश हो गई थी। वहीं प्रदर्शन करने वाले कॉलेज प्रबंधन से जवाब मांगा है। संगठन की चार प्रमुख मांगें
1. गणेश विसर्जन विवाद में निलंबित विद्यार्थियों का निलंबन तत्काल निरस्त किया जाए।
गणेश विसर्जन के दिन हुए विवाद के संबंध में कॉलेज प्रशासन द्वारा जारी नोटिस की तारीख को लेकर संगठन ने गंभीर सवाल उठाए हैं।
2. करणी सेना छात्र संगठन, होलकर इकाई के अध्यक्ष विकेंद्र सिंह की टीसी वापस ली जाए। संगठन का कहना है कि विद्यार्थियों से जुड़े मामलों में कॉलेज प्रशासन को निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ निर्णय लेना चाहिए तथा किसी भी विद्यार्थी के शैक्षणिक भविष्य को प्रभावित नहीं किया जाना चाहिए।
3. इंटर्नशिप प्रकरण एवं फीस संबंधी शिकायतों पर कार्रवाई की स्थिति सार्वजनिक की जाए। संगठन की मांग है कि इन मामलों में पारदर्शिता बरती जाए, विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान किया जाए तथा यदि किसी प्रकार की अनियमितता सामने आई है, तो जिम्मेदार लोगों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।
4. होलकर कॉलेज का पिछला गेट विद्यार्थियों के लिए तत्काल खोला जाए। गेट बंद रहने के कारण विद्यार्थियों को आवागमन में अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ता है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *