मोबाइल की किश्त के विवाद में किसान की हत्या:बदायूं में खाना खाते वक्त डंडे से पीटा, आरोपी हिरासत में

मोबाइल की किश्त के विवाद में किसान की हत्या:बदायूं में खाना खाते वक्त डंडे से पीटा, आरोपी हिरासत में

बदायूं में मोबाइल की किश्त जमा करने को लेकर हुए विवाद में एक किसान की हत्या कर दी गई। मंगलवार रात करीब 10 बजे किसान घर में बैठकर खाना खा रहे थे। इसी दौरान का एक व्यक्ति डंडा लेकर पहुंचा और उन पर हमला कर दिया। डंडे से कई वार किए जाने से किसान की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। मामला जरीफनगर थाना क्षेत्र का है। आधार कार्ड पर फाइनेंस कराया था मोबाइल उस्मानपुर गांव निवासी भीमसेन (50) किसान थे। उनके दो बेटे दिल्ली में रहकर नौकरी करते हैं। वह गांव में अपनी बहू मीना के साथ रहते थे। करीब 6 महीने पहले गांव के अजीत ने अपने आधार कार्ड पर भीमसेन को फाइनेंस पर मोबाइल दिलाया था। इसकी किश्त भीमसेन को अजीत के खाते में जमा करनी थी। पिछले तीन महीने से किश्त जमा नहीं हो सकी थी। इसके बाद फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी अजीत के घर जाने लगे थे। किश्त को लेकर कहासुनी, फिर डंडे से हमला मंगलवार रात भीमसेन घर में बैठकर खाना खा रहे थे। इसी दौरान अजीत डंडा लेकर पहुंचा और किश्त जमा नहीं करने की वजह पूछने लगा। इसी बात पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर अजीत ने भीमसेन पर डंडे से कई वार कर दिए। हमले में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की। आरोपी हिरासत में, तहरीर का इंतजार एसपी देहात डॉ. हृदेश कठेरिया ने बताया कि शुरुआती जांच में मोबाइल की किश्त को लेकर विवाद की बात सामने आई है। आरोपी अजीत को हिरासत में लिया गया है। अभी मामले में तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *