भदोही पहुंचे भाजपा के एमएलसी प्रत्याशी का हुआ स्वागत:विधान परिषद में युवाओं से जुड़े मुद्दे उठाने की कही बात

भदोही पहुंचे भाजपा के एमएलसी प्रत्याशी का हुआ स्वागत:विधान परिषद में युवाओं से जुड़े मुद्दे उठाने की कही बात

भदोही में स्थित भाजपा के जिला कार्यालय में मंगलवार को पार्टी के स्नातक विधान परिषद (एमएलसी) प्रत्याशी केदार सिंह का जोरदार स्वागत हुआ। पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एमएलसी प्रत्याशी का स्वागत किया और चुनाव की तैयारी, संगठनात्मक समन्वय और मतदाताओं से संपर्क करने पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर केदार सिंह ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि शिक्षित स्नातक समाज राष्ट्र की दिशा तय करता है। उनकी प्राथमिकता युवाओं की शिक्षा एवं रोजगार के मुद्दे को विधान परिषद में उठाने की होगी। भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा ने कहा कि भाजपा समर्पित कार्यकर्ताओं और मजबूत संगठन के लिए जानी जाती है। उन्होंने पदाधिकारियों को आपसी समन्वय से जिम्मेदारी निभाने का भी आह्वान किया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा, ज्ञानपुर विधायक विपुल दुबे, पूर्व मंत्री रंगनाथ मिश्रा, पूर्व सांसद गोरखनाथ पांडेय, पूर्व विधायक रविंद्र नाथ त्रिपाठी, पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष पांडेय, हौशिला प्रसाद पाठक, विनय श्रीवास्तव, कन्हैया लाल मिश्र, नागेंद्र सिंह, डॉ. शैलेंद्र दुबे, राकेश दुबे और आनंद मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *