मथुरा में नवरात्रि पर खाद्य विभाग की छापेमारी:केला पकाने वाले 6 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, प्रतिबंधित रसायन नहीं मिला; सैंपल भी लिए

मथुरा में नवरात्रि पर खाद्य विभाग की छापेमारी:केला पकाने वाले 6 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, प्रतिबंधित रसायन नहीं मिला; सैंपल भी लिए

मथुरा में नवरात्रि के दौरान मिलावटखोरी रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने जांच अभियान चलाया। टीम ने जिले में 6 फल कारोबारियों और केला पकाने वाले प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान कहीं भी प्रतिबंधित रसायन कैल्शियम कार्बाइड का इस्तेमाल होता नहीं मिला। टीम ने संचालकों को खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए। खाद्य आयुक्त द्वितीय डॉ. जतिन कुमार सिंह के निर्देशन और मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी केके त्रिपाठी के नेतृत्व में टीम ने गोवर्धन रोड स्थित वीके बनाना ट्रेडर्स, इंडस्ट्रियल एरिया के जीतू केला प्लांट, कोसीकलां के मां कैला देवी रायपनिंग चैंबर, छाता के वीएस बनाना प्रोसेसिंग, नौहझील के श्रीराम एसके केला स्टोर और कपिल फ्रूट्स ट्रेडर्स का निरीक्षण किया। टीम ने केला पकाने की प्रक्रिया और प्रतिबंधित रसायनों के इस्तेमाल की जांच की। सरसों के तेल और कुट्टू के आटे के नमूने लिए अभियान के दौरान खाद्य सचल दल ने मंडी से सरसों के तेल का एक नमूना लिया। वहीं, राया से कुट्टू के आटे के दो नमूने संग्रहित किए गए। तीनों नमूनों को जांच के लिए राजकीय खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया है। विभाग के मुताबिक, जांच रिपोर्ट आने के बाद संबंधित कारोबारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। सचल प्रयोगशाला से लोगों को किया जागरूक मंडी चौराहे पर खाद्य सचल प्रयोगशाला वाहन के जरिए लोगों और खाद्य कारोबारियों को मिलावट के प्रति जागरूक किया गया। लोगों को खाद्य पदार्थों में मिलावट की प्राथमिक जांच करने के तरीके भी बताए गए। अभियान में खाद्य सुरक्षा अधिकारी मोहर सिंह कुशवाह, दिनेश कुमार भारती, राम नरेश और धर्मेंद्र सिंह शामिल रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *