IND vs WI: नमन धीर बनते जा रहे हैं इस खिलाड़ी के लिए खतरा, श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर ने दे दी हैं ये जिम्मेदारियां

IND vs WI: नमन धीर बनते जा रहे हैं इस खिलाड़ी के लिए खतरा, श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर ने दे दी हैं ये जिम्मेदारियां

India vs West Indies T20 Series: भारत-वेस्टइंडीज टी20 सीरीज में नमन धीर ने अपनी गेंदबाजी से कप्तान श्रेयस अय्यर और कोच गौतम गंभीर का भरोसा जीता है। जानिए कैसे नमन धीर अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी से भारतीय टीम के लिए अहम विकल्प बन रहे हैं। 

India vs West Indies 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज में नमन धीर मैच दर मैच बेहतर होते दिख रहे हैं। रांची में 250 रन डिफेंड करने से चूकने वाली भारतीय टीम ने इंदौर टी20 में 223 रन बचा दिया। इस जीत में नमन धीर का भी योगदान था। रांची में नमन ने 2 ओवर में 25 रन खर्च किए थे, तो बाकी दो स्पिनर्स ने 45 गेंदों में ही 116 रन लुटा दिए थे। तीसरे टी20 में उन्होंने कामिल पूरन और शिमरन हेटमायर को जिस तरीके से आउट किया, वो काबिल ए तारीफ है। इस प्रदर्शन की वजह से टीम इंडिया में वाशिंगटन सुंदर की वापसी मुश्किल हो सकती है।

वनडे में दिखी थी शानदार बैटिंग की झलक

नमन धीर खुद को बैटिंग ऑलराउंडर मानते हैं, लेकिन अब तक टी20 इंटरनेशनल में उनके बल्ले से ज्यादा रन नहीं निकले हैं। हालांकि, उनके कई शॉट्स को देखकर हार्दिक पंड्या और यूसुफ पठान जैसे बल्लेबाजों की याद आती है, जो स्पिनर्स के खिलाफ आसानी से छक्का जड़ देते हैं।नमन धीर ने अब तक तीन वनडे और तीन टी20 मुकाबले खेले हैं। चंडीगढ़ में उन्होंने तीसरे वनडे में 30 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी और फिर 39 रन देकर दो विकेट चटकाए थे। उसके बाद इंदौर में, जब भारतीय टीम को सबसे ज्यादा जरूरत थी, तब नमन धीर ने विकेट चटकाए और टीम इंडिया को शानदार जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

IPL 2026 में नहीं कर पाए बॉलिंग

श्रेयस अय्यर ने भी उन्हें एक स्पेशल खिलाड़ी बताया। श्रेयस ने उनके अप्रोच की सबसे ज्यादा तारीफ की और बताया कि जब मुकाबला फंसा होता है, तब नमन धीर गेंदबाजी करना पसंद करते हैं। नमन धीर पिछली बार आईपीएल 2026 के सीजन में मुंबई इंडियंस के लिए एक ओवर भी नहीं डाल पाए थे। अगर नमन धीर का ऐसा ही प्रदर्शन जारी रहा, तो वह वॉशिंगटन सुंदर के लिए खतरा बन सकते हैं। सुंदर का प्रदर्शन टी20 में मिला-जुला रहा है और अहम मौकों पर उनसे विकेट नहीं निकलते हैं। लेकिन नमन धीर ने यह दिखाया है कि अगर बल्लेबाज अटैक करेगा, तो वह उसे आउट भी करके दिखाएंगे। वह सिर्फ एक-दो बार नहीं, बल्कि पांच बार ऐसा करके दिखा चुके हैं।

नमन धीर ने तीसरे टी20 मुकाबले के बाद अपनी बल्लेबाजी से निराशा जाहिर की, लेकिन यह भी बताया कि वह एक बैटिंग ऑलराउंडर हैं और इसका मतलब यह नहीं है कि वह गेंदबाजी नहीं कर सकते। उन्होंने बताया कि आईपीएल में इम्पैक्ट प्लेयर नियम की वजह से उन्हें गेंदबाजी करने के बहुत कम मौके मिलते हैं, लेकिन जब से वह क्रिकेट खेल रहे हैं, तब से गेंदबाजी करते आ रहे हैं और उन्हें यह करना सबसे ज्यादा पसंद है।

जीत चुके हैं गंभीर-श्रेयस का भरोसा!

गौतम गंभीर और कप्तान श्रेयस अय्यर की तरफ से साफ कर दिया गया है कि उन्हें परिस्थितियों के हिसाब से छठे या सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करनी होगी और जब भी टीम को जरूरत पड़ेगी, तब उन्हें दो से तीन ओवर डालने पड़ेंगे। इसका मतलब है कि नमन धीर कप्तान और कोच का भरोसा जीत चुके हैं। ऐसे में आने वाले टी20 मुकाबलों में वॉशिंगटन सुंदर की टीम में वापसी मुश्किल हो सकती है। सुंदर चोट की वजह से इस सीरीज का हिस्सा नहीं हैं। आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे से सुंदर खाली हाथ लौटे थे। वहीं आईपीएल 2026 में वह 6 मैच खेलने के बाद सिर्फ एक विकेट चटका पाए थे। अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में भी वह 3 मैच खेलने के बाद एक विकेट हासिल कर पाए थे। ऐसे में नमन धीर उनके जगह व्हाइट बॉल क्रिकेट के लिए अच्छा विकल्प हो सकते हैं।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *