सीवान के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भादा गांव में सोमवार को तेज रफ्तार पिकअप की ठोकर से चार वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। मृत बच्ची की पहचान भादा खुर्द निवासी रमेश पांडेय की पुत्री ज्योति कुमारी के रूप में हुई है। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सीवान-मैरवा मुख्य मार्ग जाम कर दिया। वे पिकअप चालक की गिरफ्तारी और मृतका के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग कर रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम हटवाया। बाइक सवार को बचाने में बच्ची को मारी ठोकर परिजनों के अनुसार, ज्योति नगर परिषद के वार्ड संख्या एक स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़ने गई थी। छुट्टी के बाद आंगनबाड़ी सेविका ने उसे सड़क पार कराया था। इसके बाद वह घर लौट रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही पिकअप के सामने अचानक एक बाइक आ गई। बाइक सवार को बचाने के प्रयास में चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और सड़क पर जा रही ज्योति को ठोकर मार दी। हादसे में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे तुरंत सदर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। बच्ची की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है। पिकअप जब्त, चालक की तलाश जारी हादसे के बाद ग्रामीणों ने दुर्घटनाग्रस्त पिकअप को पकड़ लिया, जबकि चालक मौके से फरार हो गया। इसके बाद लोगों ने सीवान-मैरवा मुख्य मार्ग जाम कर दिया। जाम के कारण आवागमन प्रभावित हुआ और राहगीरों को परेशानी हुई। सूचना मिलने पर मुफस्सिल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया। इसके बाद सड़क पर आवागमन बहाल हुआ। पोस्टमार्टम के बाद बच्ची का शव परिजनों को सौंप दिया गया। मुफस्सिल थानाध्यक्ष उपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटना में बच्ची की मौत हुई है। दुर्घटनाग्रस्त पिकअप जब्त कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है। फरार चालक की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है। सीवान के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भादा गांव में सोमवार को तेज रफ्तार पिकअप की ठोकर से चार वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। मृत बच्ची की पहचान भादा खुर्द निवासी रमेश पांडेय की पुत्री ज्योति कुमारी के रूप में हुई है। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सीवान-मैरवा मुख्य मार्ग जाम कर दिया। वे पिकअप चालक की गिरफ्तारी और मृतका के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग कर रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम हटवाया। बाइक सवार को बचाने में बच्ची को मारी ठोकर परिजनों के अनुसार, ज्योति नगर परिषद के वार्ड संख्या एक स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़ने गई थी। छुट्टी के बाद आंगनबाड़ी सेविका ने उसे सड़क पार कराया था। इसके बाद वह घर लौट रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही पिकअप के सामने अचानक एक बाइक आ गई। बाइक सवार को बचाने के प्रयास में चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और सड़क पर जा रही ज्योति को ठोकर मार दी। हादसे में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे तुरंत सदर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। बच्ची की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है। पिकअप जब्त, चालक की तलाश जारी हादसे के बाद ग्रामीणों ने दुर्घटनाग्रस्त पिकअप को पकड़ लिया, जबकि चालक मौके से फरार हो गया। इसके बाद लोगों ने सीवान-मैरवा मुख्य मार्ग जाम कर दिया। जाम के कारण आवागमन प्रभावित हुआ और राहगीरों को परेशानी हुई। सूचना मिलने पर मुफस्सिल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया। इसके बाद सड़क पर आवागमन बहाल हुआ। पोस्टमार्टम के बाद बच्ची का शव परिजनों को सौंप दिया गया। मुफस्सिल थानाध्यक्ष उपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटना में बच्ची की मौत हुई है। दुर्घटनाग्रस्त पिकअप जब्त कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है। फरार चालक की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है।

