गोपालगंज के कटेया थाना क्षेत्र के बनरहां गांव में सोमवार की रात एक युवक ने अपनी 85 वर्षीय नानी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। वारदात के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। मृतका की पहचान कोईलासी खातून के रूप में हुई है। हत्या का आरोप उनके 21 वर्षीय नाती साहेब हुसैन पर है। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है। देखें, मौके से आई तस्वीरें… रात दो बजे सोते समय नानी पर किया हमला जानकारी के अनुसार, भोरे थाना क्षेत्र के इमिलिया गांव निवासी अनवर मियां का बेटा साहेब हुसैन बचपन से ही अपने मामा के घर बनरहां गांव में रहता था। पिछले कुछ दिनों से वह अपने गांव में रह रहा था। इसी दौरान उसकी तबीयत खराब हो गई, जिसके बाद वह दोबारा मामा के घर आया था। बताया जाता है कि रात में खाना खाने के बाद साहेब हुसैन अपनी नानी और ममेरे भाई के साथ एक ही कमरे में सो रहा था। रात करीब दो बजे वह अचानक उठा और चाकू से अपनी नानी के सिर पर लगातार वार करने लगा। गंभीर चोट लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। ममेरे भाई के शोर मचाने पर जुटे ग्रामीण घटना के दौरान कमरे में मौजूद मृतका का दूसरा नाती शोर मचाते हुए बाहर निकला और आसपास के लोगों को जगाया। आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कटेया थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद आरोपी को काबू में लेकर गिरफ्तार कर लिया। चाकू बरामद, एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल भेज दिया। सोमवार को एफएसएल टीम ने घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस के अनुसार, मौके से वारदात में इस्तेमाल चाकू समेत अन्य सामान भी बरामद किए गए हैं। हत्या की वजह का पता लगा रही पुलिस पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और हत्या के वास्तविक कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा। गोपालगंज के कटेया थाना क्षेत्र के बनरहां गांव में सोमवार की रात एक युवक ने अपनी 85 वर्षीय नानी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। वारदात के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। मृतका की पहचान कोईलासी खातून के रूप में हुई है। हत्या का आरोप उनके 21 वर्षीय नाती साहेब हुसैन पर है। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है। देखें, मौके से आई तस्वीरें… रात दो बजे सोते समय नानी पर किया हमला जानकारी के अनुसार, भोरे थाना क्षेत्र के इमिलिया गांव निवासी अनवर मियां का बेटा साहेब हुसैन बचपन से ही अपने मामा के घर बनरहां गांव में रहता था। पिछले कुछ दिनों से वह अपने गांव में रह रहा था। इसी दौरान उसकी तबीयत खराब हो गई, जिसके बाद वह दोबारा मामा के घर आया था। बताया जाता है कि रात में खाना खाने के बाद साहेब हुसैन अपनी नानी और ममेरे भाई के साथ एक ही कमरे में सो रहा था। रात करीब दो बजे वह अचानक उठा और चाकू से अपनी नानी के सिर पर लगातार वार करने लगा। गंभीर चोट लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। ममेरे भाई के शोर मचाने पर जुटे ग्रामीण घटना के दौरान कमरे में मौजूद मृतका का दूसरा नाती शोर मचाते हुए बाहर निकला और आसपास के लोगों को जगाया। आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कटेया थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद आरोपी को काबू में लेकर गिरफ्तार कर लिया। चाकू बरामद, एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल भेज दिया। सोमवार को एफएसएल टीम ने घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस के अनुसार, मौके से वारदात में इस्तेमाल चाकू समेत अन्य सामान भी बरामद किए गए हैं। हत्या की वजह का पता लगा रही पुलिस पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और हत्या के वास्तविक कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।

