शाहजहांपुर में घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी:बहन की शादी के जेवर और 2 लाख कैश ले गए चोर

शाहजहांपुर में घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी:बहन की शादी के जेवर और 2 लाख कैश ले गए चोर

शाहजहांपुर में सदर बाजार थाना क्षेत्र के मोहल्ला एमनजई जलालनगर में बंद मकान का ताला तोड़कर चोर करीब दो लाख रुपए की नकदी और लाखों रुपए के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। परिवार इलाज कराने दिल्ली गया था। इसी दौरान चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। घर लौटने पर चोरी की जानकारी हुई। पीड़ित ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज करने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। विकास गुप्ता के मुताबिक, वह 9 अक्टूबर को इलाज कराने के लिए दिल्ली गए थे। घर पर कोई सदस्य मौजूद नहीं था और मकान में ताला लगा हुआ था। 11 अक्टूबर को पड़ोसी ने फोन कर घर का ताला टूटा होने की जानकारी दी। इसके बाद सोमवार सुबह विकास घर पहुंचे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था और नकदी व आभूषण गायब थे। झुमकी, मंगलसूत्र, हार समेत कई जेवर चोरी विकास गुप्ता ने बताया कि चोर घर से करीब दो लाख रुपए नकद के अलावा सोने-चांदी के कई आभूषण चोरी कर ले गए। इनमें झुमकी, झाले, मांगटीका, नथनी, अंगूठी, मंगलसूत्र, पायल, नाक की बाली और हार समेत अन्य जेवर शामिल हैं। पीड़ित के मुताबिक, चोरी हुए आभूषणों में उनकी बहन की शादी के लिए रखे गए गहने भी थे। दो महीने बाद होनी है बहन की शादी विकास गुप्ता ने बताया कि उनकी बहन की शादी करीब दो महीने बाद होनी है। इसके लिए परिवार ने जेवर रखे हुए थे। चोर शादी के लिए रखे गए गहने भी ले गए। घटना के बाद परिवार के सामने आर्थिक परेशानी खड़ी हो गई है। पीड़ित ने पुलिस की आपात सेवा 112 पर सूचना देने के बाद सदर बाजार थाने में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर मिलने की बात कही सदर बाजार थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि चोरी के मामले में तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *