लखनऊ में जेसीबी ने स्कूटी में मारी टक्कर:साली-जीजा की मौत, गाड़ी छोड़कर चालक फरार

लखनऊ में जेसीबी ने स्कूटी में मारी टक्कर:साली-जीजा की मौत, गाड़ी छोड़कर चालक फरार

लखनऊ के आलमबाग के मवैया तिराहे पर सोमवार को जेसीबी ने स्कूटी सवार साली-जीजा को टक्कर मार दी। दोनों को गंभीर हालत में एम्बुलेंस से केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद जेसीबी चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। मृतकों की पहचान पुराना सरदारी खेड़ा निवासी शफीकुल हसन (62) और उनकी साली वसीम जहां उर्फ रानी (52) के रूप में हुई है। शफीकुल हसन के पिता का नाम स्वर्गीय मो. जमीं खान है। वहीं, वसीम जहां भी पुराना सरदारी खेड़ा की रहने वाली थीं। जेसीबी नंबर से मालिक से किया संपर्क पुलिस के मुताबिक, सोमवार को मवैया तिराहे पर जेसीबी और स्कूटी के बीच टक्कर हो गई। हादसे में स्कूटर सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें अस्पताल भिजवाया, जहां उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। हादसे के बाद जेसीबी चालक भाग निकला। पुलिस ने वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर उसके मालिक से संपर्क किया और उसे मौके पर बुलाया। मृतकों के परिजन मो. हलीम खान ने पुलिस को लिखित शिकायत दी है। इसके आधार पर मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस दोनों शवों का पंचायतनामा भरने और पोस्टमार्टम कराने की कार्रवाई कर रही है। साथ ही दुर्घटना में शामिल जेसीबी के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *