Supreme Court जाएगी INDIA गठबंधन, CEC के खिलाफ याचिका दायर करने का फैसला

Supreme Court जाएगी INDIA गठबंधन, CEC के खिलाफ याचिका दायर करने का फैसला

‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से सोमवार को अपराह्न दो बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:

दि32 : विपक्ष प्रदर्शन राहुल
उच्चतम न्यायालय में याचिका दायर करेगा ‘इंडिया’ गठबंधन, संविधान बचाने की लड़ाई जारी रहेगी: राहुल
नयी दिल्ली, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को कहा कि वह और विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन के नेता मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ उच्चतम न्यायालय में याचिका दायर करेंगे और ‘‘संविधान बचाने की लड़ाई’’ जारी रखेंगे।

दि19 : प्रदर्शन प्रधान न्यायाधीश
दिल्ली में प्रदर्शन और पाबंदियों पर बोले प्रधान न्यायाधीश, ‘यह मेरा मुद्दा नहीं है’
नयी दिल्ली, भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत ने सोमवार को दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ हो रहे प्रदर्शनों और उनसे जुड़ी पाबंदियों के बारे में पूछे जाने पर कहा, ‘‘यह मेरा मुद्दा नहीं है।’’

दि40 : दिल्ली प्रदर्शन स्थल
दिल्ली में प्रदर्शन के लिए तीन नए स्थान तय, जंतर-मंतर को निर्धारित स्थल के रूप में हटाया गया
नयी दिल्ली, दिल्ली पुलिस ने विरोध प्रदर्शन करने के लिए जंतर-मंतर को निर्धारित स्थलों की सूची से हटा दिया है और उसकी जगह तीन नए स्थान इसके लिए निर्धारित किए हैं।

दि31 : दिल्ली कॉजपा अनुमति
कॉजपा ने दिल्ली पुलिस से जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति मांगी, 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया
नयी दिल्ली, कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के नेता आशुतोष रांका और सौरव दास सोमवार को जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने की तारीख मांगने के लिए संसद मार्ग थाने पहुंचे।

प्रादे24 : महाराष्ट्र दीपके
मुख्य निर्वाचन आयुक्त को बचाने के लिए मोदी सरकार नागरिकों के खिलाफ युद्ध छेड़ रही : अभिजीत दीपके
छत्रपति संभाजीनगर, कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के समन्वयक अभिजीत दीपके ने सोमवार को आरोप लगाया कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की बढ़ती मांग के बीच नरेन्द्र मोदी सरकार उन्हें बचाने के लिए नागरिकों के खिलाफ युद्ध छेड़ रही है।

प्रादे42 : केरलम विधानसभा सीईसी
केरलम विधानसभा ने सीईसी ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग करते हुए प्रस्ताव पारित किया
तिरुवनंतपुरम, केरलम विधानसभा ने मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर जारी विवाद के बीच मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग करते हुए सोमवार को एक प्रस्ताव पारित किया।

वि9 : नेपाल बाढ़ बचाव
नेपाल में अचानक आई बाढ़ के बाद लापता पांच लोगों की तलाश जारी
काठमांडू, नेपाल में प्राधिकारी सोमवार को भी बाढ़ प्रभावित गोरखा जिले में लापता पांच लोगों की तलाश में जुटे रहे।

अर्थ7 : टीसीएस अमेरिका
अमेरिका में देश के आधार पर आईटी कंपनियों को निशाना बनाए जाने की आशंका नहीं:टीसीएस
मुंबई, देश की सबसे बड़ी आईटी सेवा कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का मानना है कि अमेरिका की ओर से प्रौद्योगिकी कंपनियों को उनके देश के आधार पर निशाना बनाए जाने के आसार नहीं हैं। पिछले सप्ताह ग्रीन कार्ड आवेदन कार्यक्रम को निलंबित करने जैसे कदम स्थानीय स्तर पर रोजगार को लेकर संवेदनशीलता के कारण उठाए गए हैं।

अर्थ15 : गोयल कार विनिर्माण
यूरोप की कार कंपनियां भारत में विनिर्माण को देंगी प्राथमिकता,देश बनेगा वैश्विक केंद्र:गोयल
नयी दिल्ली, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को कहा कि यूरोप के नियमों के कारण वहां वाहनों का विनिर्माण प्रतिस्पर्धी नहीं रह जाएगा और ऐसे में यूरोप की सभी कार कंपनियां भारत में विनिर्माण करना पसंद करेंगी।

खेल5 : खेल ब्रिक्स मांडविया
भारत खेलों को राष्ट्र निर्माण के केंद्र में रख रहा है: मांडविया
अहमदाबाद, खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने सोमवार को यहां ब्रिक्स पारंपरिक और स्वदेशी खेल प्रदर्शन खेलों का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत खेलों को राष्ट्र निर्माण के केंद्र में रख रहा है और इसलिए खेल ढांचा तैयार करने पर अधिक निवेश कर रहा है।

खेल8 : खेल हॉकी एसीटी भारत
एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे सफल टीम के रूप में भाग लेगा भारत
नयी दिल्ली, एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी (एसीटी) में 2011 में इसकी शुरुआत के बाद से पांच बार खिताब जीतने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम इस महीने पंजाब में होने वाले टूर्नामेंट में सबसे सफल टीम के रूप में प्रवेश करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *