पंचायती चुनाव में भाजपा-कांग्रेस ने प्रत्याशी किए फाइनल:समर्थकों के साथ पहुंच रहे कलेक्ट्रेट, कल नामांकन का आखिरी दिन

पंचायती चुनाव में भाजपा-कांग्रेस ने प्रत्याशी किए फाइनल:समर्थकों के साथ पहुंच रहे कलेक्ट्रेट, कल नामांकन का आखिरी दिन

बाड़मेर जिले में पंचायतीराज चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है। जिला परिषद की 37 और पहले चरण की 10 पंचायत समितियों की 160 सीटों के लिए उम्मीदवार समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल करने पहुंच रहे हैं। पहले चरण में नामांकन दाखिल करने का मंगलवार को आखिरी दिन है। भाजपा, कांग्रेस और आरएलपी ने अब तक अपने दावेदारों की सूची सार्वजनिक नहीं की है, लेकिन तीनों दलों ने प्रत्याशियों के नाम फाइनल कर दिए हैं। फाइनल उम्मीदवार मंगलवार को नामांकन दाखिल करने पहुंच रहे हैं। भाजपा ने पैनल बनाकर जयपुर में फाइनल किए टिकट भाजपा जिलाध्यक्ष अनंतराम विश्नोई ने जिला स्तर पर चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन लिए। चुनाव कोर कमेटी ने प्रत्येक वार्ड पर मंथन कर दो-तीन नामों का पैनल तैयार किया। इसके बाद जिलाध्यक्ष अपनी टीम के साथ जयपुर गए, जहां चर्चा के बाद टिकट फाइनल कर दिए गए। भाजपा अधिकृत टिकटों की सूची जारी करने के बजाय सीधे नामांकन के साथ चुनाव चिह्न संबंधी दस्तावेज जमा करवाएगी। कांग्रेस ने भी उम्मीदवारों को फोन कर दी सूचना कांग्रेस जिलाध्यक्ष और चुनाव प्रबंधन समिति ने उम्मीदवारों से मिले आवेदनों पर मंथन करने के बाद जिला परिषद की 37 और 10 पंचायत समितियों की 160 सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम करीब-करीब फाइनल कर दिए हैं। पार्टी ने उम्मीदवारों को फोन करके नामांकन दाखिल करने की सूचना भी दे दी है। कांग्रेस भी उम्मीदवारों की सूची जारी नहीं करेगी। नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद ही चुनाव चिह्न संबंधी दस्तावेज निर्वाचन अधिकारी के पास जमा करवाए जाएंगे। पहले दिन एक भी नामांकन नहीं, दूसरे दिन 4 फॉर्म जमा पंचायतीराज चुनाव के पहले चरण की अधिसूचना 8 अक्टूबर को जारी हुई थी। इसके साथ ही नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई थी। पहले दिन एक भी नामांकन पत्र जमा नहीं हुआ। दूसरे दिन जिला परिषद के वार्ड संख्या 36 से एक उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल किया। इसके अलावा बायतु पंचायत समिति में दो उम्मीदवारों ने तीन नामांकन पत्र और मांगता पंचायत समिति में एक उम्मीदवार ने एक नामांकन पत्र दाखिल किया। इस तरह दूसरे दिन कुल 5 नामांकन पत्र जमा हुए। 10 पंचायत समितियों के 160 वार्डों में चुनाव बाड़मेर जिले में पहले चरण में बायतु, आड़ेल, फागलिया, मांगता, सेड़वा और लीलसर पंचायत समितियों में 15-15 वार्ड हैं। गडरारोड, रामसर और धनाऊ में 17-17 वार्ड हैं, जबकि चौहटन में 19 वार्ड हैं। इन 10 पंचायत समितियों के 160 सदस्यों और जिला परिषद के 37 सदस्यों के लिए नामांकन 13 अक्टूबर तक जमा किए जा सकेंगे। दूसरे चरण में जिले की 7 पंचायत समितियों के 109 सदस्यों के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। 14 अक्टूबर को जांच, 15 को नाम वापसी नामांकन पत्रों की जांच 14 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से होगी। उम्मीदवार 15 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे तक नाम वापस ले सकेंगे। इसके बाद चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। 22 और 28 अक्टूबर को मतदान, 20 नवंबर को नतीजे बाड़मेर जिले में पंचायतीराज चुनाव दो चरणों में होंगे। पहले चरण का मतदान 22 अक्टूबर और दूसरे चरण का मतदान 28 अक्टूबर को होगा। सभी चुनावों के नतीजे 20 नवंबर को एक साथ घोषित किए जाएंगे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *