लखनऊ में स्वर्ण सड़ाना मेमोरियल प्रतियोगिता:होली श्राइन प्रथम, वरदान इंटरनेशनल दूसरे स्थान पर रहा

लखनऊ में स्वर्ण सड़ाना मेमोरियल प्रतियोगिता:होली श्राइन प्रथम, वरदान इंटरनेशनल दूसरे स्थान पर रहा

लखनऊ के होली श्राइन इंटर कॉलेज में आयोजित स्वर्ण सड़ाना मेमोरियल इंटर-स्कूल प्रतियोगिता की चैंपियंस ट्रॉफी मेजबान विद्यालय ने अपने नाम की। वरदान इंटरनेशनल स्कूल रनर-अप और दून वैली स्कूल सेकंड रनर-अप रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रांची विश्वविद्यालय के डीन एवं लेखक डॉ. अरविंद मोहन द्विवेदी रहे। प्रतियोगिता में शहर के नौ प्रमुख विद्यालयों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। छात्र-छात्राओं ने हिंदी और अंग्रेजी वाद-विवाद, निबंध लेखन, श्लोक पाठ तथा भारतीय एवं पाश्चात्य गायन स्पर्धाओं में प्रतिभा दिखाई। रासफिल एकेडमी, एसबीएम स्कूल, विजडम वे, एलबीएस इंटर कॉलेज, ट्रिनिटी स्कूल और यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल सहित विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों की भाषायी, बौद्धिक और सांस्कृतिक प्रतिभा देखने को मिली।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *