मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे को ले सत्याग्रह

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे को ले सत्याग्रह

सिटी रिपोर्टर | बोकारो लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर रविवार को सर्वोदय मंडल और बोकारो कर्मचारी पंचायत की ओर से सेक्टर-4 स्थित गांधी चौक पर एक दिवसीय सत्याग्रह किया गया। इसमें मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और लोकतंत्र की रक्षा की मांग उठाई गई। अध्यक्षता सर्वोदय मंडल के जिलाध्यक्ष अदीप कुमार ने व संचालन जिला सचिव महावीर कुमार ने किया। वक्ताओं ने कथित वोट चोरी के मुद्दे पर मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग का समर्थन किया। साथ ही उनके खिलाफ गिरफ्तारी और देशद्रोह का मुकदमा चलाने की मांग भी उठाई। मौके पर पंचायत के महामंत्री रमाकांत वर्मा, मनोज भारतीय, हरेंद्र मिश्रा, जीवन जगन्नाथ, दिनेश आजाद, उमेश ऋषि, सुबोध सिंह पवार, अफजल अनीस, राजेश कुमार, महावीर महतो, गुरुदयाल महतो, पुण्यानंद दास, बंशीलाल साह, शंकर महतो, अनिल कुमार, सत्यनारायण राय, जयप्रकाश यादव आदि थे। सिटी रिपोर्टर | बोकारो लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर रविवार को सर्वोदय मंडल और बोकारो कर्मचारी पंचायत की ओर से सेक्टर-4 स्थित गांधी चौक पर एक दिवसीय सत्याग्रह किया गया। इसमें मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और लोकतंत्र की रक्षा की मांग उठाई गई। अध्यक्षता सर्वोदय मंडल के जिलाध्यक्ष अदीप कुमार ने व संचालन जिला सचिव महावीर कुमार ने किया। वक्ताओं ने कथित वोट चोरी के मुद्दे पर मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग का समर्थन किया। साथ ही उनके खिलाफ गिरफ्तारी और देशद्रोह का मुकदमा चलाने की मांग भी उठाई। मौके पर पंचायत के महामंत्री रमाकांत वर्मा, मनोज भारतीय, हरेंद्र मिश्रा, जीवन जगन्नाथ, दिनेश आजाद, उमेश ऋषि, सुबोध सिंह पवार, अफजल अनीस, राजेश कुमार, महावीर महतो, गुरुदयाल महतो, पुण्यानंद दास, बंशीलाल साह, शंकर महतो, अनिल कुमार, सत्यनारायण राय, जयप्रकाश यादव आदि थे।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *